3 बड़ी चीज़ें जो WWE में रोमन रेंस के नए ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन का रोमांच कम कर सकती हैं

WWE, Roman Reigns, Bloodline, Solo Sikoa, Cody Rhodes, Jey Uso, Sami Zayn,
क्या WWE में जे उसो और सैमी ज़ेन को अपने साथ ला पाएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE.com)

Things Can Make Roman Reigns Bloodline Storyline Less Interesting: WWE SummerSlam में वापसी के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में अपनी पहली अपीयरेंस दी। उन्होंने अकेले ही ब्लडलाइन पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी। इस चीज़ के जरिए उन्होंने सोलो सिकोआ के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

मौजूदा समय में फैंस की ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में काफी दिलचस्पी बनी हुई है। हालांकि, अगर कंपनी गलत फैसले लेती है तो फैंस की इस कहानी में रूचि कम हो सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में रोमन रेंस के ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन का रोमांच कम कर सकती है।

3- WWE में रोमन रेंस का लगातार ब्लडलाइन को डॉमिनेट करना

रोमन रेंस ने SmackDown में वापसी के बाद टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ-साथ सोलो सिकोआ पर भी अटैक कर दिया था। सोलो जल्द ही भागते हुए रैंप पर चले गए थे। वहीं, रोमन ने टामा और टांगा पर अटैक करना जारी रखकर इन दोनों की हालत खराब कर दी थी।

देखा जाए तो रेंस इस हफ्ते ब्लडलाइन के सामने काफी ताकतवर लगे। हालांकि, अगर असली ट्राइबल चीफ इसी तरह अकेले ही नए ब्लडलाइन को डॉमिनेट करना जारी रखते हैं तो इससे यह फैक्शन काफी कमजोर लगेगी। यह चीज़ फैंस की इस स्टोरीलाइन में रूचि कम कर सकती है।

2- रोमन रेंस का WWE SmackDown में ब्लडलाइन के साथ-साथ कोडी रोड्स के साथ भी राइवलरी शुरू कर लेना

रोमन रेंस को कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने का बदला लेना बाकी है। देखा जाए तो ब्लडलाइन की तरह कोडी रोड्स भी मौजूदा समय में SmackDown का हिस्सा बने हुए हैं। इस वजह से रोमन का ब्लडलाइन के साथ-साथ कोडी के खिलाफ भी राइवलरी शुरू होने की संभावना बनी हुई है।

हालांकि, अगर रेंस एक साथ दो राइवलरी को आगे बढ़ाते हैं तो इससे फैंस का ध्यान बंट सकता है। इस स्थिति में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का रोमांच भी कम हो सकता है और फैंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन को ज्यादा अटेंशन देना शुरू कर सकते हैं। यही कारण है कि कंपनी को असली ट्राइबल चीफ का ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन खत्म होने के बाद ही उनकी कोडी रोड्स के साथ राइवलरी शुरू करनी चाहिए।

1- WWE का ब्लडलाइन के स्टोरीलाइन में जे उसो और सैमी ज़ेन को शामिल करने में देरी करना

रोमन रेंस की SummerSlam में अकेले ही वापसी हुई और वो इस हफ्ते SmackDown में भी अकेले नज़र आए। रेंस ने यह भी साबित किया कि फिलहाल ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ाई में उन्हें किसी की जरूरत नहीं है। संभव है कि आने वाले हफ्तों में पॉल हेमन और जिमी उसो की वापसी कराई जा सकती है।

फैंस चाहते हैं कि जे उसो और सैमी ज़ेन भी नए ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ाई में रोमन रेंस का साथ दें। इन दोनों सुपरस्टार्स के ब्लडलाइन जॉइन करने के संकेत भी दिए जा रहे हैं। हालांकि, जे और सैमी का रोमन रेंस के साथ रीयूनियन कराने में देरी नहीं करनी चाहिए ताकि ब्लडलाइन के स्टोरीलाइन को कोई नुकसान ना हो और इसका रोमांच बरकरार रह सके।

Quick Links

Edited by Subham Pal
App download animated image Get the free App now