3 चीज़ें जो WWE Raw में Jey Uso के Judgment Day जॉइन करने की स्थिति में हो सकती हैं

जे उसो का जजमेंट डे जॉइन करना शानदार साबित हो सकता है
जे उसो का जजमेंट डे जॉइन करना शानदार साबित हो सकता है

Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) इस वक्त रॉ (Raw) का हिस्सा बन चुके हैं। Raw में वापस आने के बाद जे उसो ने एक बार फिर सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ दोस्ती कर ली है। इसके साथ ही जजमेंट डे (Judgment Day) जे उसो (Jey Uso) को अपने फैक्शन में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

अगर जे उसो आने वाले समय में जजमेंट डे को जॉइन कर लेते हैं तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा। इस वजह से WWE में काफी उथल-पुथल भी देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE Raw में जे उसो के जजमेंट डे जॉइन करने की स्थिति में हो सकती हैं।

3- Sami Zayn WWE में एक बार फिर Jey Uso के दुश्मन बन सकते हैं

जे उसो की Raw में वापसी के बाद उनका रिंग में सैमी ज़ेन के साथ आमना-सामना हुआ था। इसके बाद ये दोनों सुपरस्टार्स गले मिलते हुए एक बार फिर दोस्त बन गए। हालांकि, सैमी ज़ेन के टैग टीम पार्टनर केविन ओवेंस को अभी भी जे उसो पर भरोसा नहीं है।

देखा जाए तो जजमेंट डे इस वक्त केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के बड़े दुश्मन हैं और जजमेंट डे (फिन बैलर & डेमियन प्रीस्ट) ने ही केविन & सैमी से अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। यही कारण है कि अगर जे उसो जजमेंट डे जॉइन करते हैं तो यह चीज़ सैमी ज़ेन को शायद ही पसंद आएगी। इस वजह से एक बार फिर सैमी ज़ेन और जे उसो के बीच दुश्मनी शुरू हो सकती है।

2- WWE Raw में Judgment Day से किसी मेंबर को बाहर किया जा सकता है

WWE दिग्गज ऐज ने जजमेंट डे की शुरूआत की थी। हालांकि, जब फिन बैलर ने जजमेंट डे को जॉइन किया था तो उन्हें इस फैक्शन से बाहर कर दिया गया था। अगर जे उसो जजमेंट डे जॉइन करते हैं तो संभव है कि एक बार फिर इस फैक्शन से किसी मेंबर को बाहर किया जा सकता है।

कई रिपोर्ट्स में डेमियन प्रीस्ट के जजमेंट डे से बाहर होने की बात सामने आ चुकी है। अगर डेमियन प्रीस्ट जजमेंट डे से बाहर होते हैं तो वो एक बार फिर बेबीफेस के रूप में परफॉर्म करना शुरू कर सकते हैं। उम्मीद है कि इस बार मेंस Money in the Bank ब्रीफकेस होल्डर डेमियन प्रीस्ट को बड़ा पुश देते हुए टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनाया जाएगा।

1- WWE में Judgment Day vs The Bloodline फिउड की शुरूआत हो सकती है

जजमेंट डे हाल ही के समय में द ब्लडलाइन की मदद करते हुए दिखाई दिए हैं। जजमेंट डे ने SmackDown के एक एपिसोड के दौरान एजे स्टाइल्स को धराशाई करके सोलो सिकोआ के लिए काम आसान कर दिया था। वहीं, पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में जजमेंट डे और जिमी उसो की मुलाकात देखने को मिली थी।

यही नहीं, जिमी उसो ने जजमेंट डे मेंबर फिन बैलर को एजे स्टाइल्स को हराने में मदद की थी। हालांकि, जे उसो इस वक्त द ब्लडलाइन के बड़े दुश्मन बन चुके हैं। यही कारण है कि अगर जे उसो जजमेंट डे जॉइन करते हैं तो वो जजमेंट डे को द ब्लडलाइन के खिलाफ उकसा कर इन दोनों फैक्शंस के बीच फिउड की शुरूआत करा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications