Payback 2023 में WWE को मिले नए चैंपियंस, 155 दिनों बाद 2 दिग्गजों की कंपनी में बादशाहत हुई खत्म

Pankaj
WWE Payback 2023 में दिग्गजों की हार
WWE Payback 2023 में दिग्गजों की हार

Payback: WWE Payback 2023 में केविन ओवेंस (Kevin Owens) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का मुकाबला जजमेंट डे (फिन बैलर (Finn Balor) और डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest)) के साथ हुआ। ये अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट फाइट मैच था। मुकाबले में बहुत बवाल देखने को मिला। बैलर और प्रीस्ट ने अंत में जीत हासिल की और नए टैग टीम चैंपियंस बन गए। करीब 155 दिन बाद सैमी और केविन का टाइटल रन खत्म हो गया।

इस मैच की शुरूआत से ही तगड़ा एक्शन देखने को मिला। सैमी और केविन का अलग ही रूप देखने को मिला था। प्रीस्ट और बैलर की उन्होंने हालत खराब कर दी थी। दोनों ने दिवंगत टैरी फंक को भी ट्रिब्यूट दिया।

केंडो स्टिक, चेयर्स, ड्रम और टेबल्स से भी पूरा रिंग भर गया था। सैमी और केविन ने इन सभी का इस्तेमाल खास अंदाज में किया। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी मैच में दखलअंदाजी की। हालांकि वो ज्यादा देर तक नहीं रह पाए। दोनों चैंपियंस ने आइस हॉकी स्टिक का इस्तेमाल भी किया। ओवेंस के सिर से खून भी निकल रहा था।

सभी सुपरस्टार्स ने फैंस के बीच जाकर भी एक्शन दिखाया। केविन ने मिस्टीरियो को टेबल पर रखकर उनके ऊपर जबरदस्त मूव लगाया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। रिंग के अंदर सैमी और केविन ने फिर से अपना दम दिखाया।

सैमी ने बैलर को पिन करने की कोशिश की लेकिन जेडी मैकडॉनघ ने आकर उन्हें खींच लिया। केविन ओवेंस ने फिर उन्हें अनाउंस टेबल पर पटक दिया। इस बीच रिया रिप्ली ने आकर केविन को बैरिकेड पर पटक दिया। सैमी ने रिंग के अंदर बैलर और प्रीस्ट को संभाला।

मैच का अंत देखकर सभी चौंक गए। सैमी ज़ेन ने बैलर को कवर किया लेकिन डॉमिनिक ने MITB ब्रीफकेस से सैमी पर हमला कर दिया। सैमी वहीं पर पस्त पड़ गए। बैलर ने उनके ऊपर हाथ रख दिया था। रेफरी ने तीन काउंट कर दिया। इस तरह बैलर और प्रीस्ट को जीत मिल गई। अब दोनों नए अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बन गए हैं।

WWE WrestleMania 39 में Kevin Owens और Sami Zayn ने किया था कारनामा

WrestleMania 39 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। वैसे इस बार उनकी हार पर किसी को भरोसा नहीं हुआ। यहां से साफ हो गया है कि अब कंपनी ने जजमेंट डे को तगड़ा पुश देने के बारे में सोच लिया है।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications