3 चीज़ें जिनसे संकेत मिलते हैं कि The Rock की WWE SummerSlam 2023 में वापसी हो सकती है

द रॉक के रिटर्न की न्यूज़ से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं
WWE दिग्गज द रॉक को फैंस वापसी करते हुए देखना चाहते हैं

The Rock: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) को लेकर अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस इस बार के शो के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट के लिए WWE ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। WWE ने अभी तक इस इवेंट के लिए 8 मैचों का ऐलान किया है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इस बार पूर्व WWE चैंपियन द रॉक (The Rock) वापसी कर सकते हैं।

Ad

द रॉक आखिरी बार WWE टीवी पर अक्टूबर 2019 में नज़र आए थे। वो SmackDown शो की 20वीं एनिवर्सरी पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बैरन कॉर्बिन के खिलाफ बैकी लिंच की मदद की थी। हाल के समय में WWE ने द रॉक की वापसी को लेकर कई संकेत भी दिए हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि द रॉक की SummerSlam 2023 में वापसी होने वाली है।

3- SAG-AFTRA स्ट्राइक की वजह से WWE स्टार The Rock SummerSlam 2023 में वापस आ सकते हैं

Ad

बता दें कि अलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स (एएमपीटीपी) के साथ विवाद के बाद हॉलीवुड में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट (SAG-AFTRA) अब हड़ताल पर चले गए हैं। ये हड़ताल 14 जुलाई 2023 से चल रही है, जिस वजह से कई लोगों पर भी इसका असर पड़ा है।

इस हड़ताल के चलते द रॉक के फिल्मी प्रोजेक्ट्स भी रुक गए हैं। ऐसे में उनके पास काफी समय है। द रॉक अपने इस खाली समय में एक बार फिर से WWE में वापसी कर सकते हैं। SummerSlam 2023 में उनकी वापसी फैंस के लिए इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज होगी। हड़ताल ने जरूर रॉक की WWE में वापसी के संकेत दे दिए हैं।

2- द ब्लडलाइन में चल रही दिक्कतों के कारण

Ad

मॉडर्न डे रेसलिंग में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फैंस इस समय इस स्टोरीलाइन के अगले अध्याय को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि अब रोमन रेंस अपने ही भाइयों के खिलाफ हैं।

SummerSlam में WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपना टाइटल जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये मुकाबला एक ट्राइबल कॉम्बैट की तरह होगा। ऐसे में द रॉक इस मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं और उनकी मदद से जे उसो इस मैच में जीत हासिल कर सकते हैं। इस मैच में हार के बाद ही रोमन रेंस, रॉक को अगले साल Wrestlemania में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

1- ग्रेसन वॉलर लगातार द रॉक के रिटर्न के हिंट दे रहे हैं

Ad

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद ग्रेसन वॉलर ने बहुत जल्द ही अपनी पहचान बना ली है। फैंस उनके कैरेक्टर वर्क और प्रोमो स्किल्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हाल के समय ग्रेसन वॉलर लगातार द रॉक को कॉल आउट कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी द रॉक को चैलेंज करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

इसी कड़ी में जे उसो के खिलाफ मैच में उन्होंने द रॉक का फिनिशिंग मूव भी इस्तेमाल करने का प्रयास किया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि द रॉक एक बार फिर से WWE में वापस आ सकते हैं और ग्रेसन वॉलर की हालत खराब कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications