3 चीजें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE WrestleMania 41 से Jimmy Uso बाहर हो गए हैं

WWE
Raw में जिमी उसो की हालत हुई खराब (Photo: WWE.com)

Things Hints Jimmy Uso Out Of WrestleMania 41: WWE Raw के एपिसोड में जिमी उसो (Jimmy Uso) की हालत खराब हो गई है। गुंथर ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। उनका मुंह खून से लथपथ हो गया था। जे उसो को द रिंग जनरल ने रोप पर बांध दिया और इस कारण से वो भी जिमी को बचा नहीं पाए। जिमी ने भी नहीं सोचा होगा कि उनका इतना बुरा हाल वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन द्वारा किया जाएगा। आलम ये है कि अब फैंस को जिमी की चिंता हो गई है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे संकेत मिलते हैं कि जिमी WrestleMania 41 से बाहर हो गए हैं।

Ad

#3 WWE Raw में गुंथर के हमले से कुछ हफ्तों के लिए बाहर हो सकते हैं जिमी उसो

Ad

गुंथर द्वारा जिमी उसो के ऊपर घातक हमला किया गया है। इतना खून बहते हुए शायद ही पहले कभी रिंग में देखा गया हो। साफ करना भी इसे काफी मुश्किल हो रहा था। गुंथर ने अपने सभी खतरनाक मूव लगाकर उसो को धराशाई किया।

चौंकाने वाली बात है कि गुंथर ने जिमी की हालत मैच के बाद खराब की। हो सकता है कि अब वो कुछ हफ्तों के लिए टीवी से बाहर हो जाएं। ऐसा होने की स्थिति में WrestleMania 41 से उनका बाहर होना निश्चित है। मेनिया के आयोजन में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं।

#2 WWE सुपरस्टार जे उसो अब अपनी चीजें खत्म कर सकते हैं

Ad

एक और संकेत है जिसकी वजह से लगता है कि जिमी उसो WrestleMania 41 से बाहर हो गए हैं। स्टोरी के हिसाब से देखा जाए तो जिमी उसो ने अपना काम कर दिया है। अब वो बाहर हो जाएंगे तो फिर जे को फायदा होगा। वो अकेले ही गुंथर का सामना अपने भाई का बदला लेने के लिए करेंगे।

इस तरह की कहानी के चलते जिमी उसो का कुछ समय के लिए बाहर होना उचित है। जे को आगे बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया जा सकता है। गुंथर अभी काफी मजबूत दिख रहे हैं। जे के चलते भी गुंथर ने जिमी उसो के ऊपर अटैक किया हो सकता है।

#1 WWE WrestleMania 41 के लिए जिमी उसो के पास अभी कोई कहानी नहीं है

Ad

WWE ने अचानक जिमी उसो को गुंथर और जे उसो की स्टोरी से जोड़ दिया। ये चीज किसी को समझ नहीं आई होगी। अगर देखा जाए तो सच में जिमी के पास इस समय को कोई दिशा WrestleMania 41 के लिए नहीं है।

SmackDown में सभी का अपनी-अपनी स्टोरी पर फोकस है। एलए नाइट, ब्रॉन स्ट्रोमैन और नई ब्लडलाइन की कहानी भी अलग स्तर से आगे बढ़ चुकी है। जिमी के पास कोई स्टोरी नहीं है तो फिर उन्हें मैच कार्ड में नहीं रखा जा सकता है। उनके पास आगामी कुछ हफ्तों में करने के लिए कोई चीज नहीं है तो फिर WrestleMania 41 में वो नज़र नहीं आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications