3 चीज़ें जो Jey Uso WWE Raw में Bloodline के कारण मिली बड़ी हार के बाद कर सकते हैं 

WWE Raw, Jey Uso, Roman Reigns, Bloodline, Jacob Fatu, Solo Sikoa,
जे उसो WWE में लेंगे रोमन रेंस की मदद? (Photo: WWE.com)

Things Jey Uso Can Do: WWE Raw में इस हफ्ते जे उसो (Jey Uso) ने ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) के खिलाफ मैच में आईसी चैंपियनशिप डिफेंड की। इस मुकाबले में ब्लडलाइन के दखल की अफवाहें थीं। मैच के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला और सोलो सिकोआ समेत सभी ब्लडलाइन मेंबर्स रिंगसाइड पर आ गए। इसके बाद रिंगसाइड पर जमकर बवाल हुआ। इसका फायदा उठाकर ब्रॉन, जे को स्पीयर देकर पिन करते हुए एक बार फिर आईसी चैंपियन बन गए। यह बात तो पक्की है कि जे उसो इस बड़ी हार का बदला लेने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि जे उसो WWE Raw में ब्लडलाइन के कारण मिली बड़ी हार के बाद कर सकते हैं।

Ad

3- जे उसो WWE में जेकब फाटू को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं

Ad

जे उसो के Raw में आईसी चैंपियनशिप हारने का सबसे बड़ा कारण जेकब फाटू थे। उन्होंने जे को सुपरकिक और कमेंट्री टेबल पर समोअन ड्रॉप देकर धराशाई कर दिया था। इसके बाद ही ब्रॉन ब्रेकर ने मेन इवेंट जे को स्पीयर देकर मैच जीता था। पूर्व ब्लडलाइन मेंबर इस चीज़ के लिए जेकब को जरूर सबक सिखाना चाहेंगे।

यही कारण है कि वो SmackDown में जाकर फाटू को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। अगर यह मैच बुक होता है तो यह देखना रोचक होगा कि जे उसो इस मुकाबले के जरिए जेकब फाटू को टीवी पर पहली बार पिन करने वाले स्टार बन पाते हैं या नहीं। बता दें, लाइव इवेंट में जेकब की पिन ना होने की स्ट्रीक पहले ही टूट चुकी है।

2- WWE SmackDown में सैमी ज़ेन के साथ आकर ब्लडलाइन पर जबरदस्त हमला कर सकते हैं जे उसो

Ad

WWE Raw में जे उसो के खास दोस्त सैमी ज़ेन मौजूद हैं। एक वक्त सैमी भी जे के साथ रोमन रेंस के ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे। यही नहीं, सैमी भी सोलो सिकोआ के दुश्मन रह चुके हैं। यही कारण है कि ज़ेन, मेन इवेंट जे की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं।

इसके बाद ये दोनों सुपरस्टार्स SmackDown में आकर ब्लडलाइन पर जबरदस्त हमला कर सकते हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन में 4 सुपरस्टार्स मौजूद हैं। यही कारण है कि अगर रोमन रेंस और जिमी उसो इस दौरान सैमी ज़ेन और जे उसो की मदद करने नहीं आते हैं तो हील स्टार्स इन दोनों की हालत खराब कर सकते हैं।

1- जे उसो WWE SmackDown में आकर रोमन रेंस और जिमी उसो से हाथ मिला सकते हैं

Ad

जिमी उसो ने पिछले हफ्ते Raw में आकर जे उसो से मदद मांगी थी। इसके बाद जब जे SmackDown में नज़र आए तो रोमन रेंस ने उनकी तारीफ करके मनमुटाव खत्म करने की कोशिश की थी। देखा जाए तो मेन इवेंट जे ब्लू ब्रांड में जाने के बाद से ही ब्लडलाइन के निशाने पर आ चुके हैं।

ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ का ग्रुप आने वाले समय में भी जे के लिए मुश्किलें खड़ी करना जारी रख सकता है। यही कारण है पूर्व ब्लडलाइन मेंबर SmackDown में जाकर रोमन रेंस और जिमी उसो से हाथ मिला सकते हैं और अपने साथ-साथ सैमी ज़ेन को भी बेबीफेस ग्रुप का हिस्सा बना सकते हैं। इसके बाद दोनों फैक्शंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications