3 चीज़ें जो Jimmy Uso वापसी के बाद WWE में कर सकते हैं

जिमी उसो इस समय चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं
WWE SmackDown के एपिसोड में Roman Reigns ने किया था Jimmy Uso को चोटिल

WWE: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (Bloodline) की स्टोरीलाइन पर सभी की निगाह टिकी हुई है। ये इस समय कंपनी की सबसे इंटरस्टिंग स्टोरीलाइन है और फैंस भी इसे बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई WWE स्टार्स जैसे रोमन रेंस (Roman Reigns), जिमी उसो (Jimmy Uso), Jey Uso (Jey Uso), सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इस स्टोरीलाइन को सबसे ज्यादा यादगार बनाया है।

हालांकि अब ये ग्रुप लगभग अलग हो गया है। द उसोज़ इस ग्रुप से अलग हो गए हैं। इसके अलावा सैमी ज़ेन पहले ही द ब्लडलाइन से अलग हो गए थे। इसी दौरान रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने जिमी उसो पर एक खतरनाक अटैक किया था। इस अटैक की वजह से उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा था। जिमी उसो कबतक वापसी करेंगे इसका पता अभी किसी को नहीं है, लेकिन इस आर्टिकल में हम उन तीन चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो जिमी उसो वापसी के बाद कर सकते हैं।

#3 WWE में वापसी के बाद सोलो सिकोआ को भी Roman Reigns के खिलाफ कर सकते हैं Jimmy Uso

WWE फैंस द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन से काफी ज्यादा जुड़ गए हैं। हालांकि अब वो इस फैमिली को टूटते हुए देख रहे हैं और एक-दूसरे से लड़ते हुए देख रहे हैं। कई फैंस का भी मानना है कि इसके लिए रोमन रेंस खुद जिम्मेदार हैं। वो लगातार द उसोज़ को डरा कर रखने की कोशिश करते थे।

जिमी और जे तो उनसे अलग हो चुके हैं, लेकिन सिकोआ अभी भी रेंस के साथ जुड़े हुए हैं। इसी वजह से जिमी उसो वापसी के बाद सोलो सिकोआ को रेंस के खिलाफ कर सकते हैं। वो सोलो सिकोआ को बता सकते हैं कि कैसे रोमन रेंस उनका यूज़ करने में लगे हुए हैं। इसके अलावा वो सोलो सिकोआ को द उसोज़ ग्रुप में भी शामिल कर सकते हैं।

#2 WWE Raw का हिस्सा बनेंगे Jimmy Uso?

जे उसो इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें लगातार फैंस का सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा वो WWE SummerSlam में रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच में भी नज़र आएंगे। कई फैंस का मानना है कि जे उसो को ही रोमन रेंस को हराकर अगला अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए।

वहीं, जिमी की बात करें तो वो इस समय अपने ही भाई की परछाई में नज़र आ रहे हैं। ऐसे में वो अभी अपने सिंगल्स करियर की तरफ ध्यान दे सकते हैं और Raw ब्रांड में मूव कर सकते हैं। उनके इस मूव से फैंस को कई अच्छी स्टोरीलाइन भी देखने को मिल सकती है। साथ ही जिमी भी खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

#1 जे उसो को WWE SummerSlam में दे सकते हैं धोखा Jey Uso

SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप जे उसो के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में जिमी उसो इस मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। वो इस मैच में अपने ही भाई (जे उसो) को धोखा दे सकते हैं। उनके आने की वजह से ही जे उसो इस मैच को भी हार सकते है।

इस इंटरफेयर के बाद वो एक बार फिर से द ब्लडलाइन ग्रुप में शामिल हो सकते हैं और एक हील टर्न ले सकते हैं। जिमी उसो के हील टर्न लेने से ये स्टोरीलाइन और ज्यादा दिलचस्प हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी फ्यूचर में जे और जिमी दोनों को एक दूसरे के खिलाफ बुक कर पाएगा। ये मुकाबला फैंस के लिए एक ड्रीम मैच के जैसा होगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now