3 चीज़ें जिनसे WWE Superstar Solo Sikoa द्वारा तैयार किए गए The Bloodline फैक्शन को खतरनाक बनाया जा सकता है

Ujjaval
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन को खतरनाक दिखाना जरुरी है
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन को खतरनाक दिखाना जरुरी है

Things Which Can Make Bloodline Dangerous: WWE में रोमन रेंस अभी नज़र नहीं आ रहे हैं। वो ब्रेक पर चले गए हैं और ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ संभाल रहे हैं। सिकोआ ने फैक्शन में कुछ बदलाव किए हैं। अभी उनके ग्रुप में टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हैं। वो जरूर अपने ग्रुप को आगे बढ़ाते हुए इसे बेहतर दिखाना चाहेंगे। इसके लिए WWE को बुकिंग से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

Ad

कुछ गलतियां इस ग्रुप का कद कम कर सकती हैं और कुछ अच्छे फैसलों से यह सीधा WWE का सबसे खतरनाक फैक्शन बना सकते हैं। सोलो द्वारा तैयार किए गए ब्लडलाइन को आने वाले समय में कुछ बड़ी चीज़ें करनी होंगी। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनसे सोलो सिकोआ द्वारा बनाए गए नए ब्लडलाइन फैक्शन को WWE द्वारा खतरनाक बनाया जा सकता है।

3- ब्लडलाइन के टामा टोंगा और टांगा लोआ का जल्द ही WWE टैग टीम चैंपियन बनना

Ad

टामा टोंगा काफी डॉमिनेंट स्टार हैं और यह चीज़ उन्होंने ब्लडलाइन में शामिल होने के बाद ही साबित कर दी है। टांगा लोआ का अभी तक इन-रिंग डेब्यू देखने को नहीं मिला है लेकिन वो भी जल्द ही एक्शन में आ सकते हैं। यह चीज़ तो क्लियर है कि दोनों टैग टीम डिवीजन में आगे जाकर काम करते हुए नज़र आ सकते हैं।

WWE को अगर नए ब्लडलाइन का कद बढ़ाना और इसे खतरनाक दिखाना है, तो फैक्शन के सदस्यों को चैंपियनशिप जीतनी होगी। इसी वजह से टामा टोंगा और टांगा लोआ को आगे जाकर टैग टीम चैंपियनशिप को अपना निशाना बनाना चाहिए और इसपर कब्जा करना चाहिए। द उसोज़ ने पहले ब्लडलाइन में रहते हुए अपने ऐतिहासिक टाइटल रन द्वारा फैक्शन का कद बढ़ाया था। यही चीज़ अब दोनों भाइयों को करनी चाहिए।

2- अपने सामने आने वाले हर एक WWE सुपरस्टार को चोटिल कर देना

Ad

द ब्लडलाइन फैक्शन को अगर लॉकर रूम में अपना खौफ बनाना है, तो उन्हें कुछ अलग चीज़ें करनी होंगी। उन्हें सुपरस्टार्स की लगातार हालत खराब करनी होगी। टामा टोंगा ने ब्लडलाइन में शामिल होते हुए सोलो सिकोआ के साथ मिलकर जिमी उसो की हालत खराब की थी। जिमी चोटिल हो गए और उन्हें ब्रेक पर जाना पड़ा। इसके साथ ही टामा एक बार केविन ओवेंस को लहूलुहान कर चुके हैं।

इसके साथ ही Backlash France में लगी चोट के बाद केविन ओवेंस भी एक्शन से दूर हो गए हैं। उनकी यह हालत भी ब्लडलाइन के कारण ही हुई थी। अगर वो इसी तरह से लगातार सुपरस्टार्स को एक-एक करके निशाना बनाते हुए चोटिल करते हैं, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा। इससे ब्लडलाइन फैंस के बीच एक खतरनाक ग्रुप के रूप में सामने आएगा।

1- ब्लडलाइन का कई महीनों तक WWE में अनडिफिटेड रहना

Ad

सोलो सिकोआ द्वारा बनाए गए नए द ब्लडलाइन फैक्शन ने अभी तक लगातार डॉमिनेट किया है। हाल ही में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को Backlash France 2024 में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस पर बड़ी जीत मिली थी। इसके साथ टामा टोंगा अभी King of the Ring टूर्नामेंट के मैचों में लगातार जीतते आ रहे हैं। साफ तौर पर अभी तक यह फैक्शन अपना डॉमिनेशन दिखा रहा है।

इस ग्रुप को इसी तरह से अगले कुछ महीनों तक अनडिफिटेड रहना चाहिए। जब शील्ड का डेब्यू हुआ था, तो यह फैक्शन कई महीनों तक एक भी मैच नहीं हारा था। इस ग्रुप फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया और आज भी इसे सबसे खतरनाक फैक्शन में गिना जाता है। WWE को वैसा ही फॉर्मूला अब नए ब्लडलाइन फैक्शन पर लागू करना होगा। अगर यह ग्रुप लगातार जीत दर्ज करता जाएगा, तो इससे फैंस की नज़रों में फैक्शन का कद बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications