3 चीजें जिनकी वजह से WWE में रोड टू WrestleMania 41 फीका पड़ने लग गया है

WWE
WrestleMania 41 के आयोजन में अब कम समय बचा है (Photo: WWE.com)

Things Making Road To Wrestlemania Slowing Down: WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। कुछ मैचों का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना और सीएम पंक जैसे दिग्गज एक्शन में नज़र आएंगे। मेनिया की राह बीच में थोड़ा सही जा रही थी लेकिन अब मजा कम हो गया है। Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने हील टर्न लिया था। उसके बाद तो फैंस की उम्मीदें चरम पर पहुंच गई थीं। कंपनी को इस बारे में सोचने की अब सख्त जरूरत है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 चीजों की बात करेंगे जिनकी वजह से WWE में रोड टू WrestleMania 41 फीका पड़ने लग गया है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में होने वाले कुछ मैचों का बिल्डअप खास नहीं हो रहा है

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके अलावा शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इनकी राइवलरी में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है।

गुंथर और जे उसो के बीच हर हफ्ते Raw में एक ही चीज दिखाई जा रही है। कभी जे अटैक करते हैं तो कभी द रिंग जनरल। कोई नई चीज कंपनी द्वारा नहीं की जा रही है। फ्लेयर और टिफनी का भी ऐसा ही हाल है। दोनों जुबानी जंग के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस वजह से अब रोड टू WrestleMania 41 फीका पड़ने लग गया है।

#2 WWE में ब्लडलाइन की स्टोरी में कोई नया उछाल ना आना

Ad

WWE ने ब्लडलाइन की स्टोरी पर अब ध्यान देना छोड़ दिया है। रोमन रेंस और उनके साथियों की राह अलग हो गई है। वहीं नई ब्लडलाइन को लेकर भी फैंस का उत्साह कम हो गया है। सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच चीजें अच्छे अंदाज में आगे नहीं बढ़ाई जा रही हैं।

ब्लडलाइन की स्टोरी में कोई बड़ी चीज ना करने से भी रोड टू WrestleMania 41 को लेकर फैंस का उत्साह कम हो गया है। WWE द्वारा समय रहते हुए इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे जाकर नुकसान हो सकता है।

#1 WWE Elimination Chamber 2025 के बाद द रॉक का ना आना

Ad

Elimination Chamber 2025 में कोडी रोड्स के खिलाफ जॉन सीना ने जो किया उसके पीछे द रॉक का ही हाथ था। उनकी वजह से मोमेंटम में बदलाव हुआ और रोमांच बढ़ गया। इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए हैं। इस वजह से भी रोड टू WrestleMania 41 थोड़ा फीका पड़ने लग गया है।

रॉक कब टीवी पर अगली बार नज़र आएंगे इसका भी कुछ अता-पता नहीं है। WWE की इसे बड़ी गलती ही कहा जाएगा। द ग्रेट वन अगर लगातार आते तो फिर और मजा आता। WWE द्वारा इस पर भी सोच-विचार करने की जरूरत है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications