जानिए 3 चीज़ें जो WWE दिग्गज Roman Reigns इस हफ्ते SmackDown में वापसी के बाद कर सकते हैं

things roman reigns may do on his return smackdown
रोमन रेंस अपनी वापसी पर क्या करेंगे?

Roman Reigns: WWE Fastlane 2023 बीती बात हो चली है इसलिए अब अगले प्रीमियम लाइव इवेंट के बिल्ड-अप पर फोकस किया जाएगा। उससे पहले इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी होने वाली है, जो करीब 2 महीनों से ब्रेक पर चल रहे हैं।

रोमन के ब्रेक पर जाने के बाद SmackDown और Raw में काफी कुछ बदल चुका है, इसलिए इन बदलावों के प्रति ट्राइबल चीफ की प्रतिक्रिया देखने लायक रहेगी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नज़र उन 3 चीज़ों पर जिन्हें Roman Reigns अपनी वापसी पर कर सकते हैं।

#)WWE SmackDown पर Roman Reigns का Paul Heyman पर गुस्सा फूट सकता है

youtube-cover

Roman Reigns के ब्रेक पर जाने के बाद कुछ समय तक द ब्लडलाइन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पॉल हेमन और सोलो सिकोआ ने संभाली हुई थी। कुछ समय बाद ही जिमी उसो ने इस ग्रुप में वापस आने के प्रयास शुरू किए। वो हालांकि अभी ऑफिशियल रूप से दोबारा द ब्लडलाइन के मेंबर नहीं बने हैं, लेकिन निरंतर टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

इस दौरान जिमी का बर्ताव अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कई बार पॉल हेमन के हाथों से माइक छीना और हालिया SmackDown एपिसोड में बिना किसी से पूछे एलए नाइट के साथ मैच की चुनौती को स्वीकार कर लिया था। ये पॉल हेमन की जिम्मेदारी थी कि वो सबकुछ कंट्रोल में रखें, लेकिन जिमी पर किसी भी तरीके से उनका कंट्रोल नहीं है।

वहीं हाल ही में रिया रिप्ली और अन्य द जजमेंट डे मेंबर्स को ब्लडलाइन के लॉकर रूम में देखा गया था। इसके बावजूद हेमन द्वारा रिप्ली के साथ हाथ मिलाना शायद ट्राइबल चीफ को पसंद नहीं आएगा, इसलिए संभव है कि रोमन अपने वाइज़मैन पर गुस्सा निकाल सकते हैं।

#)जिमी उसो को द ब्लडलाइन से बाहर कर सकते हैं

आपको याद दिला दें कि वो जिमी उसो ही थे जिन्होंने Night of Champions 2023 में Roman Reigns को धोखा दिया था। जे उसो ने भी कहीं ना कहीं उन्हीं की वजह से खुद को रोमन से दूर किया था। इस बीच SummerSlam 2023 में जिमी उसो ने अपने सगे भाई को धोखा देकर ट्राइबल चीफ को टाइटल रिटेन करने में मदद की थी।

चाहे रोमन को जिमी के कारण जीत मिली हो, लेकिन पिछले कुछ महीनों में जिमी कई तरह के रंग दिखा चुके हैं। अब ऐसा लगता है जैसे उन्हें किसी हालत में विश्वास का पात्र नहीं माना जा सकता। ऐसा भी संभव है कि जिमी किसी प्लान को पूरा करने के लिए ब्लडलाइन में वापस आए हों, लेकिन भविष्य में कोई खतरा मोल लेने के बजाय रोमन, जिमी को हमेशा के लिए अपने ग्रुप से बाहर करने का फैसला ले सकते हैं।

#)जॉन सीना vs रोमन रेंस फिउड की नींव रखी जा सकती है

जॉन सीना सितंबर महीने की शुरुआत से WWE में निरंतर अपीयरेंस दे रहे हैं और हाल ही में हुए Fastlane में उन्होंने एलए नाइट के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जिमी उसो की टीम को मात दी है। ये भी कहा जा रहा है कि वो आने वाले हफ्तों में कई मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार WWE ने Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस vs जॉन सीना मैच को बुक करने का प्लान बनाया है। उनकी द ब्लडलाइन के साथ चल रही दुश्मनी को आधार बनाकर आसानी से उनका Roman Reigns के साथ मैच बुक किया जा सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now