WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns को किसने और क्यों धोखा दिया?

jimmy uso attack roman reigns
Roman Reigns को किस WWE सुपरस्टार ने धोखा दिया?

Roman Reigns: WWE Night of Champions 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट हाल ही में समाप्त हुआ। शो जबरदस्त था और इसमें कई बेहतरीन मुकाबले भी देखने को मिले। मेन इवेंट में काफी बवाल देखने को मिला, जहां रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने टीम बनाकर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) को चैलेंज किया।

मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसमें द उसोज़ (The Usos) के इंटरफेरेंस ने रोमांच भर दिया था। मैच का अंत तब हुआ जब द उसोज़ गलती से सोलो सिकोआ को डबल सुपरकिक लगा बैठे। इसी बात का फायदा उठाकर सैमी ज़ेन को हैलुवा किक लगाने के बाद पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और साथ ही अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स को भी सफलतापूर्वक रिटेन किया।

रोमन रेंस को Night of Champions में अपने ही भाई से धोखा मिला और इसने फैंस के मन में भी कई सवाल खड़े कर दिए होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि Roman Reigns को किसने और क्यों धोखा दिया।

WWE Night of Champions में Roman Reigns पर किसने अटैक किया और उसका कारण क्या था?

WWE Night of Champions 2023 के मेन इवेंट में Roman Reigns गलती से रेफरी को स्पीयर लगा बैठे। रेफरी डाउन थे और इस बीच द उसोज़ ने एंट्री की, जिन्होंने गलती से सोलो सिकोआ पर डबल सुपरकिक लगाई थी। ट्राइबल चीफ इस मोमेंट को देख गुस्से से आगबबूला हो गए, इसलिए उन्होंने जे और जिमी उसो पर गुस्सा जाहिर किया, लेकिन जिमी खुद पर काबू नहीं रख पाए और जोरदार अंदाज में रोमन को धोखा देते हुए उनपर सुपरकिक लगा दी।

इसके बाद भी जे उसो ने अपने भाई को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं रुके और उन्होंने दूसरी सुपरकिक रेंस को लगा दी। जिमी द्वारा रोमन पर अटैक की ये कहानी दिखने में आसान प्रतीत हो रही है, लेकिन इसके बिल्ड-अप में WWE ने काफी समय इन्वेस्ट किया था और ये स्टोरीलाइन लोगों की उम्मीद से कहीं अधिक पेचीदा रही है।

youtube-cover

इस सब की शुरुआत WrestleMania 39 में द उसोज़ की सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार से हुई। मेनिया के बाद द उसोज़ एक SmackDown एपिसोड में ज़ेन और ओवेंस के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच में भी हार गए थे। इससे रोमन का गुस्सा बढ़ता जा रहा था, इसलिए उन्होंने एक नहीं बल्कि कई मौकों पर द उसोज़ को जलील किया। खासतौर पर उन्होंने जिमी उसो को अपना निशाना बनाया हुआ था, वहीं जे उसो सब्र से काम लेकर अपने भाई को खतरे से दूर रखने का काम कर रहे थे।

Night of Champions में जिमी उसो द्वारा Roman Reigns पर अटैक के बाद जे उसो के चेहरे पर झिझक देखी जा सकती थी। मगर जिमी ने उन्हें समझाते हुए कहा कि ये काम उन्हें बहुत पहले कर देना चाहिए था। अब स्पष्ट तौर पर द उसोज़ ने ट्राइबल चीफ से दुश्मनी मोल ले ली है।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि SummerSlam 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ vs द उसोज़ मैच हो सकता है। अब Night of Champions के अटैक के बाद इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ये रिपोर्ट्स सच साबित होने वाली हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links