3 चीजें जो Roman Reigns को WWE में वापसी पर Solo Sikoa के साथ राइवलरी शुरू करने से पहले जरूर करनी चाहिए

जानिए WWE में वापस आकर रोमन रेंस को क्या करना होगा? (Photo: WWE.com)
जानिए WWE में वापस आकर रोमन रेंस को क्या करना होगा? (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Must Do Before Feuding Solo Sikoa: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने कहा कि रोमन रेंस (Roman Reigns) अब कंपनी में वापसी नहीं करने वाले हैं। सिकोआ ने बैकस्टेज ये बात पॉल हेमन से कही। इसके बाद फैंस और खुद हेमन हैरान रह गए। हालांकि, इस नए ट्विस्ट के बाद भी उम्मीद ये है कि सिकोआ के साथ राइवलरी के लिए रेंस वापसी कर लेंगे।

Ad

रेंस की वापसी के बारे में कोई कंफर्म अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है। सिकोआ द्वारा दिया गया बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर चर्चा करेंगे जो रोमन रेंस को WWE में वापसी पर सोलो सिकोआ के साथ फाइट करने से पहले जरूर करनी चाहिए।

#3 WWE में वापसी के बाद रोमन रेंस को पॉल हेमन के साथ जुड़ना होगा

Ad

रोमन रेंस को सोलो सिकोआ से फाइट करने से पहले पॉल हेमन से जुड़ना होगा। हेमन ने एक बार SmackDown के एपिसोड में खुलासा किया था कि WrestleMania XL के बाद से उनकी रोमन के साथ बातचीत नहीं हुई है। उनकी इस बात से पता चलता है कि दोनों मौजूदा समय में एक-दूसरे के टच में नहीं हैं।

पॉल हेमन अभी भी सोलो के साथ काम कर रहे हैं। इसके कारण हेमन के पास कुछ अंदरूनी जानकारी हो सकती है जो रेंस के काम आ सकती है। हेमन नई ब्लडलाइन की कमजोरियों को अच्छे से पहचानते हैं। इन चीजों से रेंस को सिकोआ के खिलाफ फायदा होगा।

#2 WWE में रोमन रेंस को ढूंढने होंगे नए सहयोगी

Ad

सोलो सिकोआ के फैक्शन में मौजूदा समय में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जैकब फाटू काम कर रह हैं। उनका ये नया गुट बहुत ही मजबूत है। रोमन को सिकोआ से राइवलरी से पहले कुछ साथियों की जरूरत होगी। अकेले वो इनका सामना नहीं कर सकते हैं। अगर रेंस को सहयोगी नहीं मिले तो फिर नंबर्स गेम उनके ऊपर भारी पड़ जाएगा।

इन सहयोगियों में रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और कोडी रोड्स शामिल हो सकते हैं। रोमन के ये पुराने दुश्मन रह चुक हैं लेकिन वो दोस्ती कर सकते हैं। इनकी नई ब्लडलाइन के साथ इस समय दुश्मनी भी चल रही है। रेंस को अगर इन लोगों का साथ मिल जाएगा तो फिर वो सोलो के फैक्शन को अच्छी टक्कर दे सकते हैं।

#1 WWE में रोमन रेंस को द उसोज़ से हाथ मिलाना होगा

Ad

सोलो सिकोआ के साथ राइवलरी WWE में एक और सिविल वॉर की शुरूआत का प्रतीक हो सकती है। रेंस को सिकोआ के खिलाफ फ्यूड से पहले द उसोज़ से हाथ मिलाना होगा। आप सभी को पता है रोमन की सफलता के पीछे जे उसो और जिमी उसो का बहुत बड़ा रोल रहा है। ये दोनों अगर रेंस के साथ आ जाएंगे तो फिर सिकोआ को अच्छी टक्कर मिल सकती है।

मौजूदा समय में जे उसो Raw का हिस्सा हैं। इसके अलावा वो अगले महीने होने वाले मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा भी होंगे। हालांकि, WWE ने पिछले महीने Backlash France में उनकी ब्लडलाइन में वापसी के संकेत दिए थे। जिमी भी लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आए। इसलिए रेंस को द उसोज़ के साथ हाथ मिलाकर सिकोआ के खिलाफ जाना होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications