3 बड़ी चीजें जो Roman Reigns को इस हफ्ते WWE SmackDown में जरूर करनी चाहिए 

WWE SmackDown, Roman Reigns, Jey Uso, Paul Heyman,
क्या रोमन रेंस WWE SmackDown में ब्लडलाइन की हालत खराब कर पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Should Do: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में मौजूदा समय में नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। बता दें, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की ब्लडलाइन अभी तक SmackDown में रोमन पर हावी रही है। देखा जाए तो रोमन पिछले कुछ हफ्तों से हील ग्रुप के हमले का शिकार होते हुए भी आए हैं। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि रेंस इस हफ्ते SmackDown में क्या अलग करने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को इस हफ्ते WWE SmackDown में जरूर करनी चाहिए।

3- रोमन रेंस को WWE Crown Jewel में मैच लड़ने का ऐलान करना चाहिए

रोमन रेंस Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में टैग टीम मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि, रोमन का अभी तक सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए मैच सेटअप नहीं किया गया है। इस वजह से कईयों को यह चिंता सताने लगी है कि क्या रेंस इस इवेंट में मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे।

यही कारण है कि असली ट्राइबल चीफ को इस हफ्ते SmackDown में Crown Jewel के लिए अपने मैच का ऐलान करके फैंस को खुशखबरी देनी चाहिए। यही नहीं, इस बार रोमन रेंस को टैग टीम मैच की जगह सिंगल्स मैच सेटअप करना चाहिए। इस स्थिति में सऊदी अरब में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर रोमांच काफी बढ़ जाएगा।

2- रोमन रेंस को WWE SmackDown में ब्लडलाइन मेंबर्स का अलग-अलग शिकार करना चाहिए

रोमन रेंस अभी तक ब्रॉल के दौरान ब्लडलाइन पर दबदबा नहीं बना पाए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि रोमन सभी ब्लडलाइन मेंबर्स पर एक साथ हमला करने की गलती कर देते हैं। रेंस को इस हफ्ते SmackDown में हील फैक्शन पर अटैक करने के तरीके में बदलाव लाना चाहिए।

देखा जाए तो सोलो सिकोआ और उनके साथी एक साथ होने पर काफी ताकतवर होते हैं। यही कारण है कि रोमन रेंस को इस हफ्ते SmackDown में ब्लडलाइन मेंबर्स का एक-एक करके शिकार करना चाहिए। इस स्थिति में हील स्टार्स, रोमन के सामने शायद ही टिक पाएंगे और रेंस को आखिरकार उनपर दबदबा बनाने में कामयाबी मिल जाएगी।

1- रोमन रेंस को WWE SmackDown में पॉल हेमन को वापस लाना चाहिए

रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते SmackDown में जे उसो से मुलाकात के बाद उनकी तारीफ की थी। हालांकि, जे उनसे बात करने से इंकार करके वहां से चले गए थे। इसके बाद रोमन ने बैकस्टेज कहा था कि अगर पॉल हेमन मौजूद होते तो जे के साथ उनका झगड़ा अभी तक खत्म हो जाता।

देखा जाए तो रेंस को भी इस बात का आभास है कि उन्हें हेमन की जरूरत है। यही कारण है कि पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को इस हफ्ते SmackDown में आखिरकार अपने वाइजमैन की वापसी करा लेनी चाहिए। इससे ब्लडलाइन की कहानी में नया ट्विस्ट भी आएगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications