3 मौके जब भारतीय WWE फैंस ने यह दिखाया कि वह Roman Reigns के कितने बड़े फैन हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के फैंस भारत में बहुत हैं
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के फैंस भारत में बहुत हैं

Times Indian Fans Showed to be Roman Reigns Biggest Fans: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैंस तो पूरी दुनिया में हैं लेकिन भारतीय फैंस जैसा प्यार उन्हें शायद ही कोई करता होगा। भारत में रहने वाले फैंस तो यह जानते हैं कि द ट्राइबल चीफ के नाम पर एक होटल है। वह शायद यह नहीं जानते होंगे कि इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो भारतीय फैंस ने उनके नाम या तस्वीर को लेकर बना रखी हैं।

इनमें खाने से जुड़ी चीजें तो हैं ही, साथ ही सफर के लिए इस्तेमाल होने वाली बस भी शामिल है। जी हां, यह दो और ऐसी अन्य कई चीजें हैं, जो भारत में रोमन के फैंस ने उनके लिए खास तौर पर इजाद की हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन खास चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो भारत में रोमन रेंस के सबसे पसंदीदा फैंस ने उनके लिए तैयार की हैं।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस की तस्वीर बस के पीछे बनाई हुई है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की तस्वीर कुछ साल पहले बहुत ज्यादा चर्चित हुई थी। वह इसलिए थी क्योंकि रोमन रेंस का पूरा शरीर भारत में चलने वाली एक प्राइवेट बस के पीछे बना हुआ था। यह फैंस को बेहद पसंद आया था और उन्होंने इसे सभी के साथ साझा किया था। इसके बाद इस बस का क्या हुआ, यह कोई नहीं जानता है।

वैसे अगर आपको ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस कहीं इसमें से बाहर निकलकर आपको सुपरमैन पंच ना दे दें, या कहीं आपके सफर के दौरान आपको स्पीयर ना लग जाए, तो निश्चिन्त रहें, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होगा।

2- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के नाम पर है डोसा

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस खाने के बहुत शौकीन हैं। वह ऐसे इंसान हैं, जो हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि वह जो भी खाएं, वह सेहतमंद हो। ऐसे में एक डोसा कोई बुरा विकल्प नहीं है। डोसा वैसे भी बेहद अच्छा माना जाता है और अगर वह खुद इसे भारत में आकर ट्राय करना चाहते हैं, तो भारत में रहने वाले उनके फैंस इसे तैयार करने के साथ ही उनका स्वागत करना पसंद करेंगे। रोमन खुद के नाम पर बना हुआ डोसा जरूर खाना चाहेंगे।

द ट्राइबल चीफ के भारतीय फैंस ने यह साबित कर दिया है कि वह उनके कितने बड़े फैन हैं। यह इकलौती ऐसी चीज नहीं है, जो रोमन के फैंस ने उनके नाम पर भारत में बनाया है बल्कि एक और ऐसी खास चीज है, जिसका इस्तेमाल पूर्व टैग टीम चैंपियन भारत में आने के बाद जरूर करना चाहेंगे और यह उन्हें आराम भी देगा।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस के नाम पर होटल

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने जब WrestleMania XL में अपनी चैंपियनशिप गवाई थीं, तो सब जानते थे कि वह आराम करने के लिए कुछ समय का ब्रेक ले रहे हैं। वह चाहते तो भारत में आकर अपने नाम के होटल में ठहर सकते थे। यहां उन्हें सभी एक्नॉलेज करते क्योंकि कोई भी पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन से पंगा नहीं लेना चाहेगा।

रोमन रेंस के लिए जिस तरह का इंतजाम यहां होता, वह इस बात को साबित करने के लिए काफी होता कि भारतीय फैंस पूर्व ग्रैंड स्लैम चैंपियन के कितने मुरीद हैं। रोमन खुद भारत में अपने नाम का होटल देखकर चौंक जाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now