3 धमाकेदार चीज़ें जो WWE में वापसी के बाद The Rock कर सकते हैं

WWE Bad Blood 2024 में द रॉक ने दिया सरप्राइज (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood 2024 में द रॉक ने दिया सरप्राइज (Photo: WWE.com)

Things The Rock Can Do After Returning: WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट सफल साबित हुआ। फैंस को तगड़े मुकाबले इस शो में देखने को मिलेगा। कंपनी ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए थे, जिन्हें देखकर सभी को खुशी हुई। द रॉक (The Rock) ने अंत में वापसी कर WWE यूनिवर्स को बहुत बड़ा तोहफा दिया। उनकी एंट्री की उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। द ग्रेट वन टैग टीम मैच खत्म होने के बाद स्टेज पर आए। उन्होंने रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो अब वापसी के बाद द रॉक कर सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले सकते हैं WWE दिग्गज द रॉक

Ad

रोड टू WrestleMania 40 के दौरान रोमन रेंस और द रॉक ने साथ काम किया था। रॉक ने रोमन को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज भी किया था। Bad Blood में जब रॉक ने एंट्री की तो किसी को नहीं पता वो क्या सोच रहे थे। कई सवाल अब उन्हें लेकर खड़े हो रहे हैं।

अधिकांश लोगों को लगता है कि वो कोडी रोड्स को चुनौती पेश करेंगे लेकिन इसका उल्टा भी हो सकता है। द ग्रेट वन रोमन के ऊपर टर्न लेकर सभी को चौंका सकते हैं। आगे जाकर दोनों के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

#2 WWE दिग्गज द रॉक खुद को नए ट्राइबल चीफ के रूप में पेश कर सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ को लगता है कि वो रोमन रेंस और कोडी रोड्स के स्तर पर हैं लेकिन ऐसा नहीं है। वो कुछ महत्वपूर्ण मुकाबलों में कोडी से हार चुके हैं। इसके अलावा उनके पास उस तरह की क्षमता नहीं है जो रोमन रेंस के पास है।

WrestleMania 40 के बाद सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया पलट दी। कई लोगों का मानना है कि इसके पीछे द रॉक का हाथ था। सिकोआ की विफलताओं को देखते हुए द रॉक खुद को नया ट्राइबल चीफ बना सकते हैं। सोलो ने ऐसा किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। रॉक का सालों का अनुभव उन्हें ब्लडलाइन के नए ट्राइबल चीफ के रूप में विश्वसनीयता प्रदान कर सकता है।

#1 WWE दिग्गज पॉल हेमन को नया एडवोकेट घोषित कर सकते हैं

Ad

जून, 2024 में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर अटैक किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। हेमन ने रेसलिंग इतिहास के कुछ बडे़ नामों के साथ काम किया है। रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक की सफलता की पीछे उनका बहुत बड़ा हाथ रहा।

हेमन को वापस लाकर रॉक उन्हें अपना नया एडवोकेट घोषित कर सकते हैं। रॉक WWE टीवी पर हर हफ्ते नज़र नहीं आएंगे। ऐसे में उनकी तरफ से बात रखने के लिए हेमन आ सकते हैं। उन्होंने रोमन रेंस के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रन के दौरान भी कुछ ऐसा किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications