Things Triple H Does 2025 WWE Fans Will Get Angry: 2024 खत्म होने वाला है। WWE के लिए अगले साल की शुरूआत धमाकेदार अंदाज में होने वाली है क्योंकि Raw का Netflix में डेब्यू होगा। एकदम नया एरा बहुत जल्द शुरू होने वाला है। 2025 में फैंस बड़ी चीजें देखने की उम्मीद कर रहे हैं। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने अभी तक अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। हालांकि, WWE में हमेशा सब कुछ सही नहीं होता है। पिछले साल कंपनी द्वारा कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिली हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर नज़र डालेंगे जो द गेम ने साल 2025 में की तो WWE फैंस का जमकर गुस्सा फूटेगा।#3 WWE में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की स्टोरी View this post on Instagram Instagram Post2024 के अधिकांश समय में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए फ्यूड रही है। अब फैंस इसे देखकर बोर हो गए हैं। इनकी स्टोरी 6 जनवरी, 2025 को होने वाले Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड तक चलनी है। इसके बाद लिव और रिया की राइवलरी ट्रिपल एच ने खत्म करा देनी चाहिए। अगर ये आगे बढ़ी तो फिर फैंस का गुस्सा फूट सकता है। अब इन दोनों के बीच लड़ाई कोई नहीं देखना चाहता है। कंपनी इनकी कहानी को जबरदस्ती खींचने में लगी हुई है। ऐसा लगता है कि लिव और रिया के लिए WWE के पास कोई दूसरा प्लान नहीं है।#2 ट्रिपल एच को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की साधारण बुकिंग नहीं करनी चाहिएWrestleMania XL में इस साल कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। चैंपियन बने हुए उन्हें लंबा समय हो गया है लेकिन वो ज्यादा छाप अपनी छोड़ नहीं पाए हैं। इसका एक कारण कोडी की साधारण बुकिंग है।साल 2025 में ट्रिपल एच और उनकी टीम ने रोड्स की तगड़ी बुकिंग कर उन्हें शानदार स्टोरीलाइन में डालना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर फैंस का गुस्सा देखने को मिल सकता है। मौजूदा समय में रोड्स को आगे बढ़ाने की सख्त जरूरत दिख रही है। #1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का ट्राइबल चीफ ना बननाWrestleMania XL के बाद रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ नियुक्त किया और उला फाला पहनी। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन इन चीजों को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। साल 2025 में अगर रोमन फिर से ट्राइबल चीफ नहीं बने तो फैंस का गुस्सा आसमान छू सकता है। ट्रिपल एच को इस तरफ खास ध्यान देने की जरूरत है। WWE यूनिवर्स ने रेंस को ट्राइबल चीफ के कैरेक्टर में बहुत प्यार दिया है।