3 चीज़ें जो WWE को WrestleMania Backlash में करनी चाहिए और 2 गलतियां जिनसे उन्हें दूर रहना चाहिए 

WWE
WWE

WWE का अगला पीपीवी काफी ज्यादा करीब है। दरअसल, रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) के लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। इस इवेंट के लिए अबतक 6 मैचों की घोषणा देखने को मिल गई है। इसके अलावा कुछ अन्य मुकाबले भी बाद में बुक किये जा सकते हैं। WWE ने अबतक कई शानदार बैकलैश (Backlash) पीपीवी का आयोजन किया है।

Ad

ऐसे में उम्मीद है कि ये इवेंट भी फैंस को पसंद आएगा और इवेंट हमेशा ही याद रखा जाएगा। WWE ने दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच बुक किये हैं। इसके अलावा विमेंस टाइटल्स और टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेंगे। WWE ने कार्ड को जबरदस्त तरीके से बुक किया है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो WWE को इस इवेंट में करनी चाहिए।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WWE WrestleMania Backlash में रोमन रेंस vs सिजेरो के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

इसके साथ ही ऐसी भी चीज़ें है जो WWE को इस इवेंट में बुक नहीं करनी चाहिए। देखा जाए तो WWE को इवेंट खास बनाने के लिए कुछ कड़े निर्णय लेंगे होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania Backlash में होनी चाहिए और 2 गलतियां जो WWE को नहीं करनी चाहिए।

3- होना चाहिए: WrestleMania Backlash में जिमी उसो का रोमन रेंस पर हमला

Ad

जिमी उसो ने पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में वापसी की थी। इस दौरान उनकी रोमन रेंस के साथ अनबन देखने को मिली थी। यहां से उम्मीद लगाई जा रही हैं कि दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में WrestleMania Backlash में WWE अपने फैंस को सरप्राइज दे सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE Backlash इतिहास के 4 सबसे धमाकेदार मैच जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे

सिजेरो के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के बाद जिमी उसो को आकर रोमन रेंस पर हमला करना चाहिए। इससे रोमन रेंस और जिमी उसो की दुश्मनी चर्चा का विषय बन जाएगी। साथ ही WrestleMania Backlash का अंत चौंकाने वाले तरीके से देखने को मिलेगा। ऐसे में ये चीज़ जरूर होना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- नहीं होना चाहिए: शार्लेट फ्लेयर का चैंपियन बनना

शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली
शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली

कई सारी खबरें सामने आ रही हैं कि शार्लेट फ्लेयर को WWE एक बार फिर चैंपियन बना सकता है। WrestleMania Backlash में रिया रिप्ली अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को असुका और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। रिया रिप्ली ने कुछ हफ्ते पहले ही चैंपियनशिप जीती हैं।

Ad

ऐसे में WWE को उनके मेन रोस्टर पर पहले टाइटल रन को लंबा बनाना चाहिए। ऐसे में रिया रिप्ली को जरूर ही अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेना चाहिए। अगर शार्लेट फ्लेयर की जीत होती हैं तो कई फैंस निराश होंगे। इसके साथ ही शार्लेट फ्लेयर की जीत से रिया रिप्ली के करियर पर बड़ा फर्क पड़ेगा।

2- होना चाहिए: रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक नए चैंपियन बन जाएं

डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो
डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो

डर्टी डॉग्स अपने SmackDown टैग टीम टाइटल्स को रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच के लिए सभी उत्साहित है। दरअसल, सभी रे मिस्टीरियो और उनके बेटे डॉमिनिक को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। वो इसके साथ ही बड़ा इतिहास बना सकते हैं।

Ad

WWE में कभी भी पिता और बेटे की जोड़ी ने टैग टीम टाइटल्स नहीं जीते हैं। ऐसे में WWE के पास इतिहास बनाने का जबरदस्त मौका है। इस दौरान अगर डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेते हैं तो ये जरूर निराशाजनक चीज़ होगी। ऐसे में WWE को अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहिए।

2- नहीं होना चाहिए: साशा बैंक्स की SmackDown विमेंस टाइटल मैच में इंटरफेरेंस

बियांका और साशा
बियांका और साशा

बियांका ब्लेयर और बेली के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। बियांका ब्लेयर अपनी चैंपियनशिप को पहली बार डिफेंड करने वाली हैं। इस दौरान उनके सामने बेली के रूप में बड़ी चुनौती है। खैर, कोई भी इस समय बियांका ब्लेयर को टाइटल हारते हुए नहीं देखना चाहेगा।

Ad

देखा जाए तो बियांका की जीत के चांस ज्यादा है। खैर, दोनों विमेंस सुपरस्टार्स मिलकर जबरदस्त मैच दे सकती हैं। ऐसे में अगर यहां किसी की इंटरफेरेंस होती हैं तो ये एक निराशाजनक चीज़ होगी। साशा बैंक्स को इसके चलते मैच में इंटरफेयर नहीं करना चाहिए। दोनों सुपरस्टार्स के मैच का अंत क्लीन होना चाहिए।

1- होना चाहिए: बॉबी लैश्ले की जीत

बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले को चैंपियन बने हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। उन्होंने अबतक चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम किया है। साथ ही वो Raw के टॉप हील बन गए हैं। अभी उन्होंने सही तरह से अपने टाइटल रन को यादगार नहीं बनाया है। उन्हें इस समय चैंपियन के रूप में थोड़े समय की जरूरत रहेगी।

Ad

ऐसे में उन्हें WrestleMania Backlash में अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेना चाहिए। इस समय लैश्ले से चैंपियनशिप लेने का ये सही समय नहीं है। ऐसे में उन्हें चैंपियन बना रहना चाहिए। कोई भी फैन लैश्ले की जीत से बिल्कुल निराश नहीं होगा। बॉबी लैश्ले को एक क्लीन जीत मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE WrestleMania Backlash में हो सकती हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications