5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE WrestleMania Backlash में हो सकती हैं

WWE
WWE

रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) पीपीवी के लिए हर एक फैन इंतजार कर रहा है। रेसलमेनिया (WrestleMania) में कंपनी को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद WrestleMania Backlash की घोषणा की गई थी। WWE ने पीपीवी के नाम में बड़ा बदलाव किया है और उम्मीद है कि पीपीवी भी खास बनेगा। WWE ने अबतक 6 मैचों की घोषणा कर दी हैं।

इस इवेंट में दोनों मुख्य चैंपियनशिप डिफेंड होगी। इसके साथ ही अन्य टाइटल मैच और सिंगल्स मैचों का आयोजन भी किया जाने वाला है। Backlash पीपीवी का काफी बड़ा इतिहास रहा है। ये इवेंट WWE के लिए सफल रहा है और यहां कई यादगार मैच देखने को मिले हैं। WWE उम्मीद करेगा कि पीपीवी के नए नाम के साथ ही ये भी सफल हो जाएं।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस और सिजेरो के बीच WWE WrestleMania Backlash के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच बुक किया गया

WWE अक्सर बड़े इवेंट्स में शॉक्स और सरप्राइज प्लान करता है। इससे इवेंट चर्चा का विषय बन जाता है। WrestleMania Backlash को भी WWE खास बनाना चाहेगा और इसके लिए उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania Backlash में हो सकती हैं।

5- WWE WrestleMania Backlash में शार्लेट फ्लेयर विमेंस चैंपियन बन जाएं

रिया रिप्ली अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को शार्लेट फ्लेयर और असुका के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। हाल ही में रिया रिप्ली ने WrestleMania में Raw विमेंस चैंपियनशिप को जीता था। अब वो दो दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करने वाली हैं। हर किसी का मानना है कि रिया चैंपियन बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania Backlash: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

इसके बावजूद WWE अपने फैंस को यहां एक बड़ा शॉक दे सकता है। अगर शार्लेट फ्लेयर चैंपियन बनती हैं तो हर एक फैन सरप्राइज हो जाएगा। एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर के बीच दुश्मनी टीज़ हुई है। ऐसे में WWE अपने विमेंस टाइटल को इस स्टोरीलाइन में डालने के लिए निर्णय ले सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक इतिहास रच दें

रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक WrestleMania Backlash में बड़ा इतिहास बना सकते हैं। अबतक WWE में पिता और बेटे की जोड़ी ने कभी भी टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीती हैं। दोनों काफी समय से बड़ी जीत दर्ज करते जा रहे हैं और उन्हें SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच मिला है।

अगर वो दोनों मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं और उन्हें यहां जीत मिलती हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। इस जीत के साथ ही वो पिता-बेटे की पहली टैग टीम चैंपियंस वाली जोड़ी बन जाएंगे। WWE अपने इस पीपीवी में इतिहास बनाकर सभी को चौंका सकता है। दोनों सुपरस्टार्स के पास बड़ा मौका होगा।

3- साशा बैंक्स वापसी करते हुए बियांका ब्लेयर और बेली पर हमला करें

बेली WrestleMania Backlash में बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाली हैं। साशा बैंक्स को अपना रीमैच नहीं मिला था और वो काफी समय से गायब है। खैर, बेली और बियांका ब्लेयर से एक बेहतर मैच की उम्मीद होगी। बियांका ब्लेयर पहली बार किसी इवेंट में बतौर चैंपियन जाएगी।

इस मैच में अगर साशा बैंक्स की इंटरफेरेंस होती हैं। साथ ही वो बियांका ब्लेयर और बेली दोनों पर बुरी तरह हमला करती हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि मैच का क्लीन नतीजा निकलेगा। इसके बावजूद मैच का अंत DQ से हो सकता है और साशा बैंक्स का हील टर्न हो सकता है।

2- मेस और टी-बार की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन नए चैंपियन बन जाएं

मेस और टी-बार ने कई मौकों पर WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में इंटरफेयर किया है। मेस और टी-बार लगातार ड्रू मैकइंटायर को परेशान कर रहे थे और इसके चलते ही ब्रॉन स्ट्रोमैन उन्हें बचाने आए। यहां से उनकी WWE चैंपियनशिप मैच में जगह बनी थी। इसके साथ ही ब्रॉन को ड्रू पर Raw में जीत मिली थी।

इस दौरान भी ब्रॉन स्ट्रोमैन को जीत दिलाने में टी-बार और मेस ने मदद की थी। ऐसे में WWE अपने फैंस को WrestleMania Backlash में चौंका सकता है। ब्रॉन स्ट्रोमैन का बड़ा हील टर्न हो सकता है। अगर मेस और टी-बार की इंटरफेरेंस होती हैं तो वो एक बार फिर ब्रॉन की मदद करते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा।

1- जिमी उसो की वजह से रोमन रेंस टाइटल हार जाएं

जिमी उसो ने पिछले हफ्ते वापसी की थी लेकिन देखकर लग रहा है कि वो रोमन रेंस के साथ नहीं है। साथ ही दोनों के बीच दुश्मनी भी टीज़ हुई है। इसकी शुरुआत WrestleMania Backlash से हो सकती हैं। रोमन रेंस अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सिजेरो के खिलाफ इवेंट में डिफेंड करने वाले हैं।

इस दौरान जिमी उसो सभी को चौंका सकते हैं। हर कोई सिजेरो को चैंपियन बनते हुए देखना चाहेगा और ऐसे में अगर वो चैंपियन बनते हैं तो फैंस निराश नहीं होंगे। खैर, रोमन रेंस को हराना आसान नहीं है और ऐसे में अगर उन्हें अपने ही भाई जिमी उसो से धोखा मिलता है तो ये बड़ा शॉक होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE Backlash इतिहास के 4 सबसे धमाकेदार मैच जिन्हें फैंस सालों तक याद रखेंगे