3 चीज़ें जो WWE को Backlash 2023 में जरूर करनी चाहिए

WWE Backlash 2023 बेहतरीन इवेंट साबित हो सकता है
WWE Backlash 2023 बेहतरीन इवेंट साबित हो सकता है

Backlash 2023: WWE का अगला इवेंट बैकलैश (Backlash) 2023 काफी करीब आ चुका है और इस इवेंट का आयोजन 6 मई (भारत में 7 मई) को होना है। WWE ने Backlash 2023 के लिए कुछ बड़े मुकाबले बुक कर दिए हैं। यही कारण है कि इस इवेंट के लिए इंतजार करना मुश्किल होता जा रहा है।

इसके साथ ही उम्मीद है कि Backlash 2023 फैंस को पसंद आएगा। WWE भी Backlash के दौरान कुछ शानदार फैसले लेकर इस इवेंट का रोमांच बढ़ाना चाहेगी। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को Backlash 2023 में जरूर करनी चाहिए।

3- WWE Backlash 2023 में जेलिना वेगा को रिया रिप्ली के खिलाफ मैच में मजबूत दिखाना

जेलिना वेगा को Backlash 2023 में रिया रिप्ली के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में कम्पीट करने का मौका मिलने वाला है। सभी जानते हैं कि रिया रिप्ली इस मैच में जेलिना वेगा को हराकर अपना टाइटल रिटेन करेंगी। हालांकि, अगर रिया रिप्ली एकतरफा मैच में जेलिना वेगा को हराती हैं तो दर्शक इस मुकाबले का अच्छे से आनंद नहीं ले पाएंगे।

यही कारण है कि इस मैच में जेलिना वेगा को रिया रिप्ली के खिलाफ मजबूत दिखाना चाहिए। जेलिना वेगा को मजबूत दिखाए जाने की स्थिति में रिया रिप्ली के साथ उनका बेहतर मैच देखने को मिल पाएगा। देखा जाए तो अगर जेलिना वेगा की रिया रिप्ली के खिलाफ कांटे के मुकाबले के बाद हार होती है तो इससे जेलिना के कैरेक्टर को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा।

2- WWE Backlash 2023 में ऑस्टिन थ्योरी का टाइटल रिटेन करना

ऑस्टिन थ्योरी को यूएस टाइटल होल्ड करते हुए 159 दिन हो चुके हैं। अब उन्हें Backlash 2023 में बॉबी लैश्ले और ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है। इस बात में कोई शक नहीं है कि ऑस्टिन थ्योरी को इन दो ताकतवर सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करने में मुश्किलें आने वाली हैं।

देखा जाए तो ऑस्टिन थ्योरी का यूएस टाइटल रन अभी तक काफी शानदार रहा है और इस वक्त उनसे टाइटल वापस लेना सही नहीं रहेगा। यही कारण है कि ऑस्टिन थ्योरी को Backlash में उनका यूएस टाइटल रिटेन करने के लिए बुक करना चाहिए। हालांकि, फिलहाल यह पक्के तौर पर कहना मुश्किल है कि ऑस्टिन थ्योरी ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल रिटेन कर पाएंगे या नहीं।

1- WWE Backlash 2023 में सैथ रॉलिंस का ओमोस को हराना

सैथ रॉलिंस WWE में काफी समय तक मिड कार्ड डिवीजन में काम करने के बाद अब धीरे-धीरे मेन इवेंट सीन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, सैथ रॉलिंस के सामने Backlash 2023 में ओमोस नाम की बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है। अगर सैथ रॉलिंस इस मैच में ओमोस से हार जाते हैं तो उनके कैरेक्टर को बहुत बड़ा झटका लगेगा और उनकी विनिंग स्ट्रीक भी टूट जाएगी।

वहीं, अगर सैथ रॉलिंस इस मुकाबले में ओमोस जैसे भीमकाय सुपरस्टार को हराते हैं तो इससे उन्हें काफी फायदा होगा। ऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस Backlash 2023 के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पिक्चर में एंट्री करने वाले हैं। इस वजह से भी सैथ Backlash में ओमोस को हराना डिजर्व करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links