3 चीजें जो WWE को साल 2024 खत्म होने से पहले जरूर करनी चाहिए

WWE
WWE को कुछ बड़े कदम उठाने की सख्त जरूरत है (Photo: WWE.com)

Things WWE Must Do Before The End year 2024: WWE को साल 2024 में अभी तक अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। यादगार राइवलरी, नए चैंपियन और बहुत कुछ कंपनी द्वारा फैंस के सामने पेश किया गया है। ट्रिपल एच (Triple H) और उनकी टीम ने अपने दमदार काम से खूब वाहवाही लूटी है। हालांकि, कुछ खराब बुकिंग निर्णयों पर द गेम के ऊपर आरोप भी लगे हैं। 2024 का अंत अब ज्यादा दूर नहीं है। साल खत्म होने से पहले आगे की राह आसान बनाने के लिए कंपनी को कुछ चीजें करनी पड़ेंगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो WWE को साल 2024 खत्म होने से पहले जरूर करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE रिंग में सीएम पंक की होनी चाहिए वापसी

Ad

पिछले महीने Bad Blood 2024 में हुए Hell in a Cell मैच में सीएम पंक ने जीत हासिल की थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में उन्होंने अपनी इंजरी के बारे में बताया। पंक ने कहा कि वो जल्द वापसी करेंगे।

पंक का मौजूदा समय में WWE टीवी से दूर होना एक बहुत बड़ी गलती है। फैंस उन्हें रिंग में देखना चाहते हैं। अगर पंक को WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस का सामना करना है तो जल्द से जल्द वापसी कर लेनी चाहिए। साल 2024 से पहले उन्हें रिंग में कदम रखकर इसका बिल्डअप शुरू करना चाहिए। WWE को भी इसके लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

#2 टिफनी स्ट्रैटन का WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन होना चाहिए

Ad

WWE में इस समय विमेंस डिवीजन में बदलाव की सख्त जरूरत है। इसकी शुरूआत टिफनी स्ट्रैटन के WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन से होनी चाहिए। WWE ने ये चीज साल 2024 खत्म होने से पहले ही कर देनी चाहिए।

पिछले कुछ महीनों से मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स के ऊपर उनके कैश-इन को टीज किया जा रहा है। WWE को अब और इंतजार नहीं करना चाहिए। टिफनी को इसका फायदा अगले साल WrestleMania में मिल सकता है। उन्हें किसी बड़े मैच के लिए तैयार किया जा सकता है।

#1 WWE ने लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली की स्टोरीलाइन खत्म कर देनी चाहिए

Ad

WWE में इस समय एक स्टोरीलाइन ऐसी चल रही है जो काफी लंबे समय से है। फैंस धीरे-धीरे अब बोर होने लग गए हैं। WWE को साल 2024 से पहले इसे खत्म कर देना चाहिए। हम रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की फ्यूड के बारे में बात कर रहे हैं।

WrestleMania के बाद से अभी तक रिया और लिव की राइवलरी चल रही है। दोनों के बीच प्रीमियम लाइव इवेंट में मुकाबले हो चुके हैं। अब इनकी कहानी को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है। WWE यूनिवर्स की दिलचस्पी भी खत्म हो गई है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications