विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की रेसलिंग कंपनी WWE का आज पूरी दुनिया में एक बड़ा नाम है। प्रोफेशनल रेसलिंग की जब भी बात होगी उसमें विंस की कंपनी का नाम सबसे पहले आएगा। हालांकि इसके पीछे विंस के कड़े नियम भी रहे जिसका पालन सुपरस्टार्स से लेकर कंपनी के हर सदस्य को करना होता है।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका रिटायरमेंट फैंस को रूला जाएगा
इसके अलावा WWE ने समय-समय पर उन कई चीजों पर भी बैन लगा दिया जिससे उन्हें नुकसान हो सकता था या फिर जो चीजें उन्हें पसंद नहीं आई। वर्तमान समय में ऐसी कई चीजें हैं जिनपर WWE ने बैन लगा रखा है लेकिन अब समय आ गया है कि इन चीजों पर से बैन हटा लिया जाना चाहिए।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 3 चीजों पर जिन पर से WWE को बैन जरूर हटा लेना चाहिए।
3. सिर पर कुर्सी से सुरक्षित वार

इसमें कोई दोहराय नहीं है कि चेयर से हेड शॉट काफी खतरनाक चीज़ है। क्रिस बेनोइट वाले हादसे से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में WWE इस चीज़ पर बैन हटाने के लिए शायद ही विचार करे।
हालांकि अगर चेयर से हेड शॉट सुरक्षित तरीके और सुपरस्टार्स के आपसी संयोजन के जरिए किया जाए तो यह संभव हो सकता है। इस तरह की चीज़े हैल इन ए सैल जैसे मुकाबले का रोमांच बढ़ा सकती हैं।
2. पूर्व WWE सुपरस्टार्स को सोशल मीडिया पर क्रेडिट न देना

WWE ने हाल ही में पेज बनाम एमा के बीच हुए साल 2013 के मुकाबले की क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें कंपनी ने एमा को इग्नोर करते हुए उन्हें टैग नहीं किया। इसके बाद फैंस का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा।
वर्तमान में एमा इम्पैक्ट रेसलिंग का हिस्सा है जिसके चलते कंपनी ने ऐसा किया। हालांकि कंपनी को अपने पूर्व सुपरस्टार्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। कंपनी को बकायदा सोशल मीडिया पर पूर्व सुपरस्टार्स को क्रेडिट जरूर देना चाहिए।
1. कुछ अजीब शब्द

विंस मैकमैहन ने कुछ ऐसे शब्दों पर बैन लगा रखा है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। उन्होंने टाइटल शॉट, फैन्स, हॉस्पिटल जैसे शब्दों का यूज बैन कर रखा है। यदि किसी रेसलर को किसी चैंपियनशिप के लिए मैच चाहिए होता है तो उसे "टाइटल शॉट" की जगह "टाइटल मैच" बोलना पड़ता है।
इसके अलावा कई ऐसे शब्द है जैसे हॉस्पिटल, विंस के अनुसार आप WWE में हॉस्पिटल को हॉस्पिटल न बोलकर "मेडिकल सेंटर या मेडिकल फैसिलिटी" कहना पड़ता है। हमारे ख्याल से इन चीजों पर बैन लगाने का कोई तुक नहीं बनता है।