3 चीजें जो WWE को Roman Reigns को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए 

WWE, Roman Reigns,
क्या रोमन रेंस WWE में 2025 में वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Things WWE Shouldn't Do After Roman Reigns Become World Champion: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में मौजूदा समय में ब्लडलाइन के खिलाफ फिउड में व्यस्त हैं। रोमन को Raw के Netflix प्रीमियर पर नए ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच भी लड़ना है। देखा जाए तो रेंस बहुत बड़े स्टार हैं इसलिए WWE उन्हें भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनाने का फैसला कर सकती है। असली ट्राइबल चीफ का एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनना बहुत बड़ी बात होगी और इसे सही तरह हैंडल किया जाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को रोमन रेंस को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

3- रोमन रेंस को WWE में वर्ल्ड चैंपियन के रूप में जरूरत से ज्यादा ताकतवर दिखाना

रोमन रेंस मौजूदा समय में बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके हैं। अगर रोमन को वर्ल्ड चैंपियन बनाया जाता है तो वो बेबीफेस होने की वजह से इस बार अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए चीटिंग का शायद ही सहारा लेंगे। संभव है कि रेंस को डॉमिनेंट चैंपियन दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा ताकतवर दिखाया जा सकता है।

हालांकि, इस स्थिति में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने वाले सुपरस्टार्स को काफी नुकसान हो सकता है। यही नहीं, फैंस को भी WWE द्वारा रोमन को ओवरपुश किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। यह चीज रेंस के बेबीफेस कैरेक्टर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहेगी।

2- रोमन रेंस को पिछली बार की तरह WWE में सालों तक चैंपियन बनाए रखना

रोमन रेंस Payback 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उनका यह टाइटल रन 1316 दिन लंबा रहा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोमन का यह चैंपियनशिप रन लैजेंडरी रहा था और इस दौरान कई यादगार चीजें देखने को मिली थी। हालांकि, WWE के लिए रेंस को एक बार फिर सालों तक चैंपियन बनाए रखना सही नहीं रहेगा।

बता दें, कई फैंस असली ट्राइबल चीफ के पिछले टाइटल रन से तंग आकर इसका अंत कराने की मांग करने लगे थे। देखा जाए तो WWE में मौजूदा समय में टॉप स्टार्स की कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि इस बार रोमन रेंस के वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद उन्हें पर्याप्त समय तक चैंपियन बनाए रखने के बाद किसी बेहतरीन सुपरस्टार द्वारा उनकी बादशाहत का अंत कर देना चाहिए।

1- रोमन रेंस को WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद एक बार फिर हील टर्न करा देना

रोमन रेंस WWE में अपने पिछले वर्ल्ड टाइटल रन के दौरान हील सुपरस्टार हुआ करते थे। देखा जाए तो रोमन हील चैंपियन के रूप में काफी शानदार रहे थे। यही कारण है कि WWE रेंस को भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद उनके टाइटल रन को धमाकेदार बनाने के बाद एक बार फिर उन्हें विलन बना सकती है। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा।

देखा जाए तो मौजूदा समय में फैंस रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में काफी पसंद करने लगे हैं। यही कारण है अगर रोमन वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद हील टर्न लेते हैं तो इससे फैंस को काफी निराशा होगी। यही नहीं, रेंस विलन बनने पर बेबीफेस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में बड़ी सफलता हासिल करने से चूक जाएंगे। बता दें, असली ट्राइबल चीफ के बेबीफेस वर्ल्ड चैंपियन रन के रूप में पिछले रन कुछ खास नहीं रहे थे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications