3 चीजें जो Solo Sikoa WWE SmackDown के आगामी शो में करके सभी को हैरान कर सकते हैं

WWE
SmackDown में सोलो सिकोआ उठा सकते हैं बड़े कदम (Photo: WWE.com)

Big Things Solo Sikoa Can Do SmackDown: WWE SmackDown का आगामी एपिसोड मजेदार होने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक एक रिंग में नज़र आएंगे। इनके बीच बवाल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू के बीच होने वाले मैच पर भी सभी की नज़रें रहेंगी। सोलो सिकोआ एक बार फिर अपना दबदबा बनाने के लिए तबाही मचा सकते हैं। स्टोरी में किसी नए मोड़ की पूरी संभावना जताई जा रही है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो सिकोआ इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में करके सभी को हैरान कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में जेकब फाटू को जीत दिला सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच दूसरी बार सिंगल्स मैच होने वाला है। पिछली बार हुए मुकाबले में फाटू ने स्ट्रोमैन का बुरा हाल कर दिया था। स्ट्रोमैन को इस बार सोलो सिकोआ और टामा टोंगा से भी बचना होगा। खासतौर पर सिकोआ उन्हें निशाना बना सकते हैं।

फाटू और स्ट्रोमैन के मैच में सिकोआ का दखल देना लगभग पक्का है। वो स्ट्रोमैन के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसका फायदा फाटू को मिल सकता है और वो आसानी से मुकाबला अपने नाम कर सकते हैं। वैसे इस तरह की चीज होने की पूरी संभावना है।

#2 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ कर सकते हैं कोई गड़बड़

Ad

पिछले महीने सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच फूट पड़ गई थी। SmackDown में हुए एक मुकाबले में सिकोआ ने गलती से टामा टोंंगा को समोअन स्पाइक लगा दिया था, जिसके बाद फाटू का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था।

सिकोआ इस हफ्ते SmackDown कोई बड़ी गलती फिर से दोहरा सकते हैं, जिसका नुकसान फाटू को झेलना पड़ सकता है। हो सकता है कि उनकी वजह से फाटू की हार हो जाए। ऐसा हुआ तो फिर इनकी कहानी आगे और मजेदार हो जाएगी।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस से सोलो सिकोआ की हो सकती है बातचीत

Ad

WWE Raw Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस के खिलाफ सोलो सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला गंवा दी थी। तब से रोमन और सिकोआ का आमना-सामना नहीं हुआ।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन मौजूद रहेंगे। हो सकता है कि सोलो सिकोआ उनसे बात करें। दोनों के बीच बैकस्टेज या रिंग में टकराव हो सकता है। सिकोआ सभी को चौंकाते हुए रोमन को एक्नॉलेज भी कर सकते हैं। उन्होंने कहने के बावजूद ये चीज अभी तक नहीं की है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications