WWE में रैसलमेनिया सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। WWE के कई सारे लैजेंड ने इस इवेंट में बड़े-बड़े इतिहास बनाए हैं। इन दिग्गज रैसलर्स की सूची में द अंडरटेकर का नाम सबसे ऊपर आता है।
अंडरटेकर रैसलमेनिया के इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार है। उन्होंने इस इवेंट में लगातार 21 जीत का रिकॉर्ड बनाया है। लगभग 2 दशकों तक उन्हें रैसलमेनिया में कोई भी सुपरस्टार हरा नहीं पाया।
ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स,जॉन सीना, केन, बतिस्ता, मार्क हेनरी , एजे, सीएम पंक जैसे दिग्गज WWE सुपरस्टार्स ने अंडरटेकर के साथ मैच लड़े है लेकिन वह उन्हें हराने में नाकाम रहे।
WWE यूनिवर्स हमेशा से ही 'द डैडमैन' को पसंद करते हुए आया है। इस दौरान कई मौकों पर अंडरटेकर की स्ट्रीक लगभग टूट गयी थी, लेकिन उन्होंने चंद पल पहले किक-आउट कर दिया। इसलिए हम बात करने वाले है तीन मौकों की जब अंडरटेकर की स्ट्रीक लगभग टूट गयी थी।
#3 जब ट्रिपल एच ने अंडरटेकर को उनका ही फिनिशर टॉम्बस्टोन पाइल ड्राइवर मारा
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/7a61e-15581884871039-800.jpg 1920w)
अंडरटेकर और ट्रिपल एच के बीच कई मौकों पर मैच हो चुके है लेकिन रैसलमेनिया 27 में अंडरटेकर की स्ट्रीक लगभग टूट गयी थी। ट्रिपल एच ने इस मैच में अंडरटेकर की खूब धुनाई की, इस मैच के दौरान ट्रिपल एच ने उन्हें स्टील चेयर से भी मारा।
ट्रिपल एच ने 'द डैडमैन' को 3 पेडिग्री (ट्रिपल एच का फिनिशर) भी लगाए, लेकिन उन्होंने किक-आउट कर दिया था। 'द गेम' ने अंडरटेकर को उनका ही फिनिशर पाइलड्राइवर लगा दिया।
रेफरी ने 1,2 गिना और उन्होंने लगभग तीसरा भी गिन ही लिया था लेकिन कुछ सेकंड पहले अंडरटेकर ने किक-आउट कर दिया।
वहां बैठे हुए लोगों को तो एक समय लगा कि ट्रिपल एच ने अंडरटेकर को हरा दिया है। 'द फिनोम' ने इस मैच में ट्रिपल एच हो सबमिशन लगाया जिसपर एच ने टेप-आउट कर दिया।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 जब रैंडी ऑर्टन ने अंडरटेकर के चोकस्लैम को RKO में बदल दिया था
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/6f899-15581883404977-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 21 में रैंडी ऑर्टन और द अंडरटेकर के बीच मैच हुआ था। इस मैच के दौरान जब अंडरटेकर उन्हें चोकस्लैम मार रहे थे तब रैंडी ऑर्टन ने उस मूव को RKO में बदल दिया। इस मूव को देखकर काफी सारे फैंस चौंक गए थे। रेफरी ने भी काउंट शुरू कर दिया था, लेकिन काउंटिंग के ठीक अंत मे द डैडमैन ने किक-आउट कर दिया। इस मैच में अंडरटेकर ने रैंडी ऑर्टन को पाइलड्राइवर लगाकर मैच को खत्म किया था।
#1 जब अंडरटेकर को HBK और ट्रिपल एच दोनों ने अपने फिनिशिंग मूव मारे
![SsS](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/41297-15581883661300-800.jpg 1920w)
रैसलमेनिया 28 में ट्रिपल एच और अंडरटेकर के बीच स्टील केज मैच हुआ था जिसमें शॉन माइकल्स गेस्ट रेफरी थे। इस मैच में एक समय पर अंडरटेकर ने शॉन माइकल्स पर अटैक कर दिया था। जिसके बाद शॉन ने द डैडमैन को उनका फिनिशर लगा दिया।
ट्रिपल एच ने चंद सेकेंड बाद अंडरटेकर को पेडिग्री लगाया, इस दौरान बहुत से फैंस चौंक गए थे। शॉन माइकल्स ने लगभग पिन खत्म कर ही दिया था कि अंडरटेकर ने किक-आउट कर दिया। यह WWE के इतिहास का सबसे करीबी पिन था। बाद में अंडरटेकर ने ट्रिपल एच को पाइलड्राइवर मारकर मैच जीत लिया था।