3 मौके जब WWE के सबसे बड़े Superstar Roman Reigns को फैंस द्वारा बहुत ही बुरी तरह से बू किया गया

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को कई बार तगड़ी बू मिली है
WWE में रोमन रेंस को कई बार तगड़ी बू मिली है

Times Roman Reings got Booed Heavily: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो अभी ब्रेक पर चल रहे हैं और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। रेंस को अभी लगातार अच्छा रिएक्शन मिल रहा है और उनकी वापसी की मांग भी हो रही है।

Ad

ऐसा हमेशा से नहीं था, रोमन को अपने करियर के दौरान ज्यादातर समय बू का ही सामना करना पड़ा। इसी बीच कुछ मौकों पर रोमन को मिली बू इतनी ज्यादा थी कि इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इस आर्टिकल में हम 3 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब फैंस ने रोमन रेंस को जबरदस्त तरीके से बू किया।

3- WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस को मिली थी जबरदस्त बू

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच Elimination Chamber 2023 में अनडिस्प्यूटेड मैच चैंपियनशिप देखने को मिला था। इस मुकाबले का आयोजन मॉन्ट्रियल, कनाडा में हुआ था। सैमी ज़ेन को होमटाउन स्टार होने के कारण पूरी तरह से फैंस का सपोर्ट मिला, दूसरी ओर रोमन रेंस को लगातार बू मिली। एंट्रेंस के दौरान ही पता चल गया था कि पूरे मैच में रोमन को इसी तरह से खराब रिएक्शन मिलता रहेगा।

रोमन रेंस ने जब एंट्री की, तो पूरा एरीना उन्हें बू करता हुआ दिख रहा था। मैच के दौरान जब भी रोमन का पलड़ा भारी नज़र आ रहा था, फैंस ने बू करना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद रोमन को कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने सैमी के खिलाफ डॉमिनेशन जारी रखा। सैमी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में ट्राइबल चीफ ने चीटिंग से जीत दर्ज करते हुए अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन रख लिया।

2- WWE Royal Rumble 2015 में जीत पर रोमन रेंस को मिला था सबसे खराब रिएक्शन

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को Royal Rumble 2015 में फैंस द्वारा काफी ज्यादा बू का सामना करना पड़ा। सभी को पता है कि फिलाडेल्फिया का क्राउड बहुत खतरनाक है और वो कभी सुपरस्टार्स को बू करने से पीछे नहीं हटते हैं। Royal Rumble मैच में फैंस डेनियल ब्रायन के सपोर्ट में थे और उन्हें जीतते हुए देखना चाहते थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैच में ब्रायन ने 10वें स्थान पर एंट्री की लेकिन वो सिर्फ 10 मिनट 36 सेकेंड्स में एलिमिनेट हो गए। उन्हें ब्रे वायट ने शुरुआती समय में ही बाहर कर दिया था।

इसके बाद मैच में फैंस ने लगातार सुपरस्टार्स को बू किया। रोमन रेंस को उस समय फैंस उतना पसंद नहीं करते थे और जब उन्होंने मैच में डॉमिनेट करना शुरू किया, तो उन्हें काफी खराब रिएक्शन मिला। रोमन ने इस मैच में जीत दर्ज करके अपने करियर का पहला सबसे बड़ा मोमेंट हासिल किया। इस खास मौके पर फैंस ने उनका साथ नहीं देते हुए उन्हें बू किया। पूरा एरीना रोमन के खिलाफ हो गया था। द रॉक ने आकर रोमन का हाथ भी ऊपर किया लेकिन इससे फैंस का गुस्सा कम नहीं हुआ।

1- WWE WrestleMania 33 के बाद रोमन रेंस को किया गया था बू

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को बतौर बेबीफेस फैंस पसंद नहीं करते थे और जब उन्होंने WrestleMania 33 में द अंडरटेकर को पराजित किया, तो फैंस का गुस्सा अलग लेवल पर चला गया। शो के बाद Raw के पहले एपिसोड में रोमन रेंस ने एंट्री की, तो पूरा एरीना उन्हें बू करने लगा। रोमन को मिला यह रिएक्शन WWE इतिहास के सबसे लाउड बू में से एक है। रोमन ने रिंग में आकर प्रोमो कट करना चाहा लेकिन फैंस उन्हें कुछ बोलने ही नहीं दे रहे थे।

रोमन जब भी बोलने के लिए माइक ऊपर करते, फैंस उन्हें बू करने लग जाते। यह चीज़ कई मिनट्स तक चली और आखिर रोमन रेंस ने टेकर पर जीत के बाद रिंग को अपना यार्ड घोषित कर दिया। उस समय WWE में कई बड़े हील मौजूद थे लेकिन उन्हें उतनी बू नहीं मिलती थी, जितनी रोमन को अंडरटेकर पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मिली।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications