3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर केवल एक प्रोमो ने बदल कर रख दिया

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द मिज़
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द मिज़

WWE या किसी अन्य प्रो रेसलिंग प्रोमोशन में अच्छी इन रिंग स्किल्स का होना ही काफी नहीं है। समय के साथ हर बिजनेस की मांग अलग तरह की होती गई है, 10 साल पहले की तुलना में आज का प्रो रेसलिंग प्रोडक्ट बहुत बदल चुका है। लेकिन प्रोमो कट करना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पहले हुआ करता था।

Ad

किसी रेसलर की प्रोमो स्किल्स उनके कैरेक्टर को दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं, यहां तक कि कई सुपरस्टार्स के करियर ने केवल एक प्रोमो के कारण ही नई ऊंचाइयों को छुआ है। इसलिए यहां आइए जानते हैं उन कुछ सुपरस्टार्स के बारे में जिनका करियर एक ही प्रोमो के बलबूते नई ऊंचाइयों को छूने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें: मौजूदा WWE रोस्टर के 5 सबसे तगड़ी मसल्स वाले सुपरस्टार्स

पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन द मिज़

youtube-cover
Ad

द मिज़ पिछले डेढ़ दशकों से WWE के साथ जुड़े रहे हैं और विंस मैकमैहन के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि वो WWE में आने से पहले एक रिएलिटी टीवी स्टार हुआ करते थे। उनका प्रो रेसलिंग करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन इस दौरान 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ।

WWE Wrestlemania 27 के मेन इवेंट में जॉन सीना को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड भी किया, लेकिन सीना के हाथों कुछ समय बाद चैंपियनशिप हारने के बाद उन्हें एक बार मिड-कार्ड डिविजन की स्टोरीलाइंस का हिस्सा बना दिया गया।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

अगस्त 2016 के Talking Smack के एक सेशन में डेनियल ब्रायन ने कहा कि, 'द मिज़ एक डरपोक की भांति फाइट करते हैं।' ऐसा सुनकर मिज़ को न जाने क्या हुआ और उन्होंने वापस ब्रायन को ही डरपोक कह दिया और ये भी कहा कि ब्रयान में हिम्मत है तो WWE छोड़ कहीं और जाकर फाइट करके दिखाएं। इस प्रोमो के दौरान फैंस को मिज़ के असली किरदार के बारे में पता चला।

ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी की

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

मार्क हेनरी

youtube-cover
Ad

मार्क हेनरी को WWE में अच्छी माइक स्किल्स के लिए नहीं बल्कि उनकी अविश्वसनीय ताकत के लिए जाना जाता था। उनका निकनेम 'The World's Strongest Man' भी यही दर्शाता है, लेकिन 17 जून, 2013 के Raw एपिसोड में ये सब मान्यताएं बदलने वाली थीं।

उन्होंने रिंग में खड़े होकर अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की, तभी जॉन सीना ने भी इस मोमेंट में अपने दोस्त का साथ देने के लिए एंट्री ली। इस बीच हेनरी भावुक भी हुए, लेकिन क्षण भर में उनके चेहरे के भाव बदले और और सीना को जोरदार स्लैम लगाया। यहां से हेनरी के करियर का एक अलग दौर शुरू हुआ।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

youtube-cover
Ad

अपने नाम से 'स्टोन कोल्ड' के जुड़ने से पहले स्टीव ऑस्टिन WWE के मिड-कार्ड डिविजन में संघर्ष कर रहे थे। लेकिन 1996 King of the Ring में उनकी जेक रॉबर्ट्स के खिलाफ जीत के बाद सब बदलने वाला था। रॉबर्ट्स अक्सर बाइबल से जुड़े छंदों का अपने प्रोमो में जिक्र किया करते थे।

क्राउन अपने सिर पर सजाने से पहले उन्होंने माइक अपने हाथों में लिया और WWE इतिहास के सबसे यादगार प्रोमोज़ में से एक दिया। उसके बाद Austin 3:16 की टी-शर्ट को लॉन्च किया गया, जिसने WWE मर्चेंडाइज़ की बिक्री के कई रिकॉर्ड तोड़े। यहां से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी और आज ऑस्टिन की गिनती इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में की जाती है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications