3 मौके जब WWE में The Bloodline ने अपने दुश्मनों पर खतरनाक अटैक करते हुए उन्हें बुरी तरह लहूलुहान किया

Ujjaval
WWE में द ब्लडलाइन ने कई रेसलर्स को लहूलुहान किया है
WWE में द ब्लडलाइन ने कई रेसलर्स को लहूलुहान किया है

The Bloodline: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन ने काफी सालों से लगातार अपने काम द्वारा प्रभावित किया। इस फैक्शन में कई अलग-अलग सदस्य रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने द उसोज़ के साथ मिलकर इस ग्रुप की शुरुआत की थी। बाद में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन इसमें शामिल हुए। सैमी और जे ग्रुप से अलग हो गए लेकिन बाकी सदस्यों ने प्रभावित करना जारी रखा।

Ad

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद ग्रुप में काफी चेंज हुए हैं। अब जिमी भी फैक्शन का हिस्सा नहीं हैं। असल में सोलो सिकोआ ने इस ग्रुप में टामा टोंगा और टांगा लोआ को जोड़ दिया। इन सभी चीज़ों के बावजूद भी ब्लडलाइन का डॉमिनेशन किसी तरह से रुका नहीं है। इस फैक्शन ने कई बार स्टार्स की हालत खराब करते हुए उन्हें लहूलुहान किया है। इस आर्टिकल में हम 3 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब ब्लडलाइन ने सुपरस्टार्स पर जबरदस्त हमला करके उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।

3- ब्लडलाइन ने पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस को किया लहूलुहान

Ad

WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए और सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर करते हुए इसमें टामा टोंगा को शामिल कर दिया। सोलो की इसी शो में बैकस्टेज केविन ओवेंस ने बेइज्जती की थी। इसी वजह से अगले हफ्ते सोलो और टामा ने केविन को ढूंढने का प्लान बनाया।

सोलो सिकोआ का सैगमेंट देखने को मिला और यहां टामा टोंगा, केविन ओवेंस को लहूलुहान करते हुए उन्हें रिंग में लेकर आ गए। सोलो ने भी पूर्व यूनिवर्सल चैंपियनशिप को निशाना बनाया। बाद में SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस और अन्य ऑफिशियल्स को आकर ब्लडलाइन को रोकना पड़ा। नए ब्लडलाइन का इस तरह का डॉमिनेशन देखकर हर कोई शॉक रह गया था।

2- ब्लडलाइन लीडर रोमन रेंस द्वारा WWE लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर पर हुआ था हमला

youtube-cover
Ad

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप का यूनिफिकेशन मैच देखने को मिला था। इसके बिल्डअप के दौरान एक मौके पर रोमन रेंस और उनके साथियों ने मिलकर ब्रॉक लैसनर पर बुरी तरह हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया था। WWE WrestleMania से पहले मैडिसन स्क्वायर गार्डन लाइव इवेंट में ब्रॉक लैसनर एक्शन में नज़र आए थे। रोमन रेंस ने अचानक आकर ब्रॉक लैसनर पर सुपरमैन पंच लगा दिया।

लैसनर ने जर्मन सुपलेक्स लगाकर फाइटबैक करने की कोशिश की लेकिन द उसोज़ और फिर पॉल हेमन का दखल देखने को मिला। रोमन ने स्टील चेयर से लैसनर पर हमला करके वापसी की। इसी बीच ट्राइबल चीफ ने स्टील स्टेप्स से लैसनर के सिर पर वार कर दिया। द बीस्ट इसी के चलते लहूलुहान हो गए। उन्होंने हमला नहीं रोका और लैसनर को स्टील स्टेप्स पर रॉक बॉटम दे दिया। रोमन ने दोनों चैंपियनशिप को होल्ड करते हुए लैसनर पर चढ़कर सेलिब्रेट किया था।

1- WWE दिग्गज द रॉक और ब्लडलाइन ने कोडी रोड्स का किया था बुरा हाल

youtube-cover
Ad

25 मार्च 2024 को WWE Raw में द रॉक ने कोडी रोड्स के सैगमेंट में दखल देते हुए उन्हें लहूलुहान करने की धमकी दी थी। मेन इवेंट में जे उसो और शिंस्के नाकामुरा के बीच मैच हुआ था। ब्लडलाइन का दखल देखने को मिला। इसी बीच कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस रिंगसाइड पर उनपर हमला करने के लिए आ गए। ड्रू मैकइंटायर ने सैथ की हालत खराब की और कोडी रोड्स इसी बीच सोलो सिकोआ के साथ लड़ते हुए बैकस्टेज चले गए।

उनका पलड़ा भारी लग रहा था लेकिन अचानक द रॉक ने आकर अमेरिकन नाईटमेयर पर पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद रॉक पार्किंग एरिया में रोड्स को हमला करते हुए ले गए और उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसी बीच रॉक ने गुस्सा दिखाते हुए रोड्स की WrestleMania XL में हार का भी दावा किया। ग्रेट वन का यह रूप देखकर कई लोग चौंक गए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications