3 मौके जब WWE में फीमेल रेसलर ने फैंस के सामने मेल Superstar को किस कर सभी के होश उड़ा दिए

WWE
जानिए WWE रिंग में कब-कब फैंस को हुई हैरानी?

WWE Unexpected Kisses: WWE द्वारा कई दशकों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है। सभी की नजरें स्टोरीलाइन पर होती हैं। रिंग में कभी भी कुछ भी देखने को मिल जाता है। कुछ ऐसे सरप्राइज भी देखने को मिलते हैं जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को होती है।

Ad

हाल ही में Raw के एपिसोड में लिव मॉर्गन ने बैकी लिंच को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया। इसके बाद उन्होंने सभी को चौंकाकर डॉमिनिक मिस्टीरियो को किस कर दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। हैरानी की वजह थी कि बहुत लंबे समय बाद WWE रिंग में कुछ ऐसा देखने को मिला है। ये बात अब WWE यूनिवर्स में चर्चा का विषय बन गई है। खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी फीमेल सुपरस्टार ने मेल रेसलर को किस किया हो। पहले भी कई बार फैंस इस तरह की चीजें देख चुके हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन मौकों की बात करेंगे जब फीमेल रेसलर ने मेल सुपरस्टार को किस कर सभी को चौंका दिया था।

#3 भारतीय WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली

youtube-cover
Ad

द ग्रेट खली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। खली नाम आप देखकर चौंक गए होंगे लेकिन उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। साल 2010 में हुए मेंस Royal Rumble मैच में खली ने 5वें नंबर पर एंट्री की थी। उनके बाद 6वें नंबर पर सभी को चौंकाते हुए बैथ फीनिक्स ने एंट्री की।

खली ने फीनिक्स को एलिमिनेट करने के लिए उठाया और रिंग के बाहर किया। बैथ एलिमिनेशन से बचने के लिए सभी को चौंकाकर खली को किस कर दिया। इसके बाद बैथ ने खली को किस करते हुए एलिमिनेट कर दिया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। बाद में फीनिक्स को सीएम पंक ने बाहर का रास्ता दिखाया।

#2 WWE दिग्गज द रॉक

youtube-cover
Ad

साल 2001 के समय द रॉक और ट्रिश स्ट्रेटस ने खूब नाम कमाया। दोनों शानदार स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे। दोनों ने कुछ मुकाबले साथ में भी लड़े। 3 दिसंबर, 2001 को हुए Raw के एपिसोड में रॉक के लॉकर रूम में ट्रिश गईं। उन्होंने द ग्रेट वन से कुछ बात की और फिर उन्हें किस कर दिया।

द रॉक ने भी उन्हें कुछ समझाया और फिर किस किया। ट्रिश उस समय विमेंस चैंपियन भी थीं। फैंस ये सब देखकर काफी चौंंक गए थे। इसी एपिसोड में रॉक और स्ट्रेटस ने मिलकर कर्ट एंगल और विंस मैकमैहन को मेन इवेंट मैच में हराया था।

#1 जब WWE रिंग में केन को मिला था धोखा

द केन को मिला था बड़ा धोखा
द केन को मिला था बड़ा धोखा

साल 2005 में केन ने लीटा के साथ मिलकर शानदार काम किया। ऐज के साथ केन स्टोरीलाइन में शामिल थे। 16 मई, 2005 को Raw के एपिसोड में ऐज का मुकाबला केन के साथ हुआ था। ये वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए नंबर वन कटेंडर मैच था।

दोनों ने फैंस को अच्छा मुकाबला दिया लेकिन लीटा ने केन के ऊपर टर्न ले लिया था। लीटा की वजह से केन को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद स्टेज पर लीटा और ऐज के बीच लंबा किस सीन फैंस को देखने को मिला था। रिंग में बेबस पड़े केन ये देखकर हैरान रह गए थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications