3 टॉप WWE Superstars जिनके WrestleMania 39 में लड़ने के चांस बहुत कम हैं

Ujjaval
WWE WrestleMania में शायद कुछ स्टार्स नज़र नहीं आएंगे
WWE WrestleMania में शायद कुछ स्टार्स नज़र नहीं आएंगे

WrestleMania 39: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 39) के लिए फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो का आयोजन हॉलीवुड में होगा और फैंस को उम्मीद है कि इस साल यह इवेंट धमाकेदार रहेगा। अभी तक WrestleMania के लिए 8 मैचों का ऐलान WWE द्वारा किया जा चुका है।

Ad

कई सारे दिग्गज रेसलर्स शो में हिस्सा ले रहे हैं और इसी कारण फैंस का उत्साह शो को लेकर अलग ही स्तर पर है। इस शो में कुछ सुपरस्टार्स को लड़ने का मौका शायद नहीं मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 टॉप WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके WrestleMania 39 में लड़ने के चांस बहुत कम हैं।

3- WWE सुपरस्टार Alexa Bliss WrestleMania 39 को मिस कर सकती हैं

youtube-cover
Ad

एलेक्सा ब्लिस को विमेंस डिवीजन की टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है। हालांकि, ब्लिस के लिए WWE के पास इस समय कोई प्लान्स नज़र नहीं आ रहे हैं। काफी हफ्तों से एलेक्सा टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं और उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट भी नहीं दिया है। ब्लिस ने अपना आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में लड़ा था।

इसके बाद से ब्लिस टीवी पर नज़र नहीं आई हैं और यह निराशाजनक चीज़ है। देखकर लग रहा है कि अब पूर्व Raw विमेंस चैंपियन की सीधा WrestleMania 39 के बाद ही वापसी देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि ब्लिस अपने नए कैरेक्टर को लेकर आएंगी और फिर से विमेंस डिवीजन पर टॉप पर पहुंच जाएंगी।

2- लिव मॉर्गन

youtube-cover
Ad

लिव मॉर्गन के लिए 2022 काफी अच्छा रहा था और उन्हें विमेंस डिवीजन में अपना टैलेंट दिखाने का चांस मिला था। फैंस लिव की बुकिंग से बहुत खुश थे और 2023 की शुरुआत में भी मॉर्गन को अच्छी तरह बुक किया गया। वो विमेंस Royal Rumble मैच में शुरुआत से लेकर अंत तक सर्वाइव करने में सफल रही थीं।

लग रहा था कि मॉर्गन के लिए WWE ने कुछ प्लान्स बनाए हैं। हालांकि, दोनों ही विमेंस चैंपियनशिप मैचों का ऐलान हो गया है। साथ ही लिव इस समय टैग टीम डिवीजन में भी काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में वो WrestleMania 39 को मिस कर सकती हैं। उनके फैंस के लिए यह निराशाजनक चीज़ होगी।

1- ब्रॉन स्ट्रोमैन

youtube-cover
Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE में वापसी के बाद से उतना अच्छा काम नहीं किया है। WWE उन्हें बढ़िया तरह से इस समय इस्तेमाल नहीं कर रहा है और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए WWE के पास कोई भी WrestleMania प्लान्स नज़र नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में काफी ज्यादा चांस हैं कि स्ट्रोमैन इस बड़े इवेंट को मिस करेंगे। वो इस समय रिकोशे के साथ मिलकर टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं और WrestleMania 39 के बाद शायद वो टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इस साल का WrestleMania पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन शायद मिस करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications