2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns के 3 सबसे यादगार मोमेंट्स, जिन्हें फैंस लंबे समय तक भुला नहीं पाएंगे

roman reigns unforgettable moments 2023
रोमन रेंस के WWE में 2023 में सबसे यादगार मोमेंट्स

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) बहुत लंबे समय से WWE के फेस सुपरस्टार बने हुए हैं और पिछले करीब 3 सालों में अपने प्रतिद्वंदियों को पूरी तरह डॉमिनेट किया है। केवल साल 2023 की बात करें तो उन्होंने कई बार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया है और यहां तक कि द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप को भी कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

इस साल रोमन रेंस का वर्चस्व डगमगाता नज़र आया, उनके भाई ने ट्राइबल चीफ बनने की कोशिश की और उन्हें धोखा भी मिला था। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम इस आर्टिकल में आपको 2023 में Roman Reigns के 3 सबसे यादगार मोमेंट्स के बारे में बताने वाले हैं।

#)1294 दिनों के बाद WWE में पिन हुए Roman Reigns

youtube-cover

Roman Reigns के इस ऐतिहासिक टाइटल रन की शुरुआत Payback 2023 में हुई थी। उससे कई महीनों पहले उन्हें TLC 2019 में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ पिन के जरिए हार मिली थी। उसके बाद करीब साढ़े 3 सालों तक उन्हें कोई पिन नहीं कर पाया था, लेकिन उनकी ये ऐतिहासिक स्ट्रीक Money in the Bank 2023 में टूटने वाली थी।

द उसोज़ खुद को ट्राइबल चीफ से अलग कर चुके थे, ऐसे में ट्राइबल चीफ ने Money in the Bank 2023 में सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर जे और जिमी उसो के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा था। उनका मैच जबरदस्त एक्शन से भरपूर रहा, लेकिन जब जे उसो ने रोमन रेंस को पिन किया तो कोई अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा था। 1294 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक टूटने से यहां तक कि खुद ट्राइबल चीफ भी बहुत भावुक दिखाई दे रहे थे

#)WWE WrestleMania 39 में चैंपियनशिप को रिटेन किया

youtube-cover

कोडी रोड्स Hell in a Cell 2022 में सैथ रॉलिंस पर जीत के बाद ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने कई महीनों बाद 2023 मेंस Royal Rumble मैच में वापसी की और उसे जीतने में भी सफलता पाई थी। Royal Rumble विजेता बनने के बाद द अमेरिकन नाईटमेयर ने WrestleMania 39 में Roman Reigns को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने का फैसला लिया।

चूंकि रोड्स कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे और उनके मोमेंटम को देखते हुए उम्मीद की जाने लगी थी कि उनके हाथों ट्राइबल चीफ के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करवाया जा सकता है।

यहां तक कि वो जीत के बहुत करीब भी आ गए थे, लेकिन सोलो सिकोआ के इंटरफेरेंस के कारण रेंस जीतने में सफल रहे थे। फैंस मैच के दौरान रोड्स को जोरदार तरीके से चीयर कर रहे थे, लेकिन उनके पिन होने के साथ ही एरीना शांत पड़ गया था इसलिए रोमन की ये जीत काफी यादगार बनी थी।

#)Roman Reigns को WWE में दी गई नई चैंपियनशिप बेल्ट

youtube-cover

WrestleMania 39 के बाद WWE की प्रोग्रामिंग में कई बड़े बदलाव किए गए थे। एक तरफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बेल्ट की नए डिज़ाइन के साथ वापसी करवाई गई, जिसे Raw में रखा गया। ये बेल्ट फिलहाल सैथ रॉलिंस के पास हैं, वहीं अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को भी नई बेल्ट दी गई थी

चूंकि इससे पहले ट्राइबल चीफ के पास 2 बेल्ट्स थीं, लेकिन Raw और SmackDown को एक-एक मेन चैंपियनशिप देने के लिए रोमन को नई बेल्ट दी गई थी। नई बेल्ट पाने से रोमन रेंस बहुत सम्मानित महसूस कर रहे थे और क्राउड ने भी नए टाइटल के डिज़ाइन की खूब सराहना की थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now