Jimmy Uso: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मिलकर द उसोज़ (The Usos) पर जबरदस्त हमला किया। इसी बीच रेंस और सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो (Jimmy Uso) की हालत खराब कर दी। बाद में उन्हें एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाना पड़ा।मेन इवेंट में जे उसो ने आकर रेंस और सिकोआ पर बुरी तरह अटैक किया था। अब जे संभावित रूप से रोमन रेंस के खिलाफ SummerSlam में लड़ेंगे। जिमी उसो की कई तरीकों से आगे जाकर वापसी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे जिमी उसो WWE में वापसी कर सकते हैं।3- Jimmy Uso WWE SummerSlam 2023 में वापसी करके Jey Uso की मदद करेंSportskeeda Wrestling@SKWrestling_Will Roman Reigns accept Jey Uso's challenge?#WWE #SmackDown17825Will Roman Reigns accept Jey Uso's challenge?#WWE #SmackDown https://t.co/KYZtuocUGLरोमन रेंस और जे उसो के बीच SummerSlam 2023 में मैच हो सकता है। इसके संकेत SmackDown के आखिरी एपिसोड से देखने को मिल गए हैं। दोनों के बीच इस बड़े मुकाबले के दौरान जिमी उसो वापसी कर सकते हैं। वो इस मैच में आकर जे उसो का साथ दे सकते हैं।जिमी की मदद लेकर जे दोबारा रोमन रेंस को पिन करने की कोशिश कर सकते हैं। जिमी अगर SummerSlam 2023 जैसे बड़े शो के दौरान वापसी करते हैं, तो इसे हमेशा ही याद रखा जाएगा। यहां से रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच भी भविष्य में मैच सेट किया जा सकता है।2- SummerSlam 2023 के बाद जिमी उसो आकर रोमन रेंस को चैलेंज करेंJD@jamesbryandeanAfter an unbelievably BRUTAL beat down from #RomanReigns and #SoloSikoa Jimmy Uso left #TheGarden in an ambulance… 1After an unbelievably BRUTAL beat down from #RomanReigns and #SoloSikoa Jimmy Uso left #TheGarden in an ambulance… 🚑 https://t.co/8jLcuGkNhQरोमन रेंस और जे उसो के बीच SummerSlam 2023 में पहली बार मैच नहीं होगा, बल्कि दोनों पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं। उनके बीच 2020 में कई यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं। हालांकि, जिमी उसो ने अभी तक ट्राइबल चीफ के खिलाफ सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है।अभी जिमी चोटिल हैं। SummerSlam 2023 में अगर रोमन रेंस, जे उसो को हरा देते हैं और चोटिल करने में सफल रहते हैं, तो फिर जिमी उसो वापसी करके रोमन रेंस को अगले इवेंट में लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं। जिमी को रेंस से चोटिल करने का बदला लेने का मौका मिल जाएगा।1- जिमी उसो वापसी करके अपने भाई जे उसो को धोखा दें Pro Wrestling Dome@pwd_offlWhere does The Usos rank among the all-time great tag teams ??211255Where does The Usos rank among the all-time great tag teams ?? https://t.co/z8Wdw85Xirजिमी और जे उसो ने हमेशा से ही एक-दूसरे के साथ काम किया है। हालांकि, दोनों भाइयों ने हाल ही में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने की भी इच्छा जताई है। जे उसो हमेशा से ही जिमी के मुकाबले चीज़ों में आगे रहे हैं। WWE ने उन्हें ज्यादा बेहतर दिखाया है। साथ ही उन्हें सिंगल्स रन भी मिला है।जिमी उसो को जरूर यह चीज़ पसंद नहीं होगी, क्योंकि उन्हें ऐसे मौके नहीं दिए जाते हैं। इसी वजह से वो आगे जाकर जे उसो को धोखा दे सकते हैं। SummerSlam 2023 के दौरान रोमन रेंस और जे उसो के मैच में जिमी उसो वापसी कर सकते हैं। वो यहां आकर जे उसो का साथ देने के बजाय उनपर हमला कर सकते हैं और उन्हें धोखा दे सकते हैं। यहां से जिमी फिर से ब्लडलाइन के साथ जुड़ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।