3 तरीके जिनसे WWE रिंग में Roman Reigns और Paul Heyman का रीयूनियन हो सकता है

WWE
WWE रिंग में रोमन रेंस और पॉल हेमन कब साथ नज़र आएंगे? (Photo: WWE.com)

Ways Paul Heyman Can Reunite with Roman Reigns: WWE WrestleMania 40 के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। इस दौरान सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन तैयार की। सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर जून में पॉल हेमन के ऊपर भी अटैक किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। SummerSlam 2024 में वापसी कर रेंस ने सिकोआ के ऊपर अटैक किया। अब सभी के दिमाग में एक ही चीज चल रही है कि रेंस और पॉल कब WWE रिंग में साथ में नज़र आएंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे हेमन और रोमन का रीयूनियन हो सकता है।

Ad

#3 क्या रोमन रेंस के नए इन्फोर्सर को WWE दिग्गज पॉल हेमन साथ में लाएंगे?

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन वापसी कर फिर से सुर्खियों में आ सकते हैं लेकिन इस बार वो अकेले नहीं लौटेंगे। वो उमागा के बेटे ज़िला फाटू को अपने साथ ला सकते हैं। फाटू का रिंग में एक्शन जबरदस्त रहता है। हेमन हमेशा की तरह अच्छा काम कर उन्हें रोमन रेंस के नए इन्फोर्सर के रूप में तैयार कर सकते हैं।

रोमन और फाटू एक साथ आएंगे तो फिर ब्लडलाइन स्टोरी में एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा। इस चीज से ना केवल ऑरिजिनल ब्लडलाइन की स्थिति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि SmackDown में नया ड्रामा शुरू हो जाएगा। इस तरह पॉल और रेंस का मिलन यादगार बन सकता है।

#2 WWE रिंग में पॉल हेमन कर सकते हैं सरप्राइज एंट्री

youtube-cover
Ad

SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस ने अभी तक प्रोमो नहीं दिया है। रेंस अगली बार जब ये काम करेंगे तब पॉल हेमन की एंट्री हो सकती है। रेंस जब नई ब्लडलाइन के खिलाफ अपनी बात रखेंगे तब अचानक हेमन स्टेज पर आ सकते हैं। हेमन के चेहरे पर गहन भावना हो सकती है।

रेंस की गैरमौजूदगी के दौरान किए गए मुश्किल कामों के बारे में हेमन अपनी बात रख सकते हैं। वो रेंस को सिकोआ द्वारा किए गए जुल्मों के बारे में बताएंगे। दोनों इसके बाद एक-दूसरे को गले लगा सकते हैं। इस तरह रोमन और पॉल का रीयूनियन हो सकता है।

#1 जे उसो और जिमी उसो को WWE दिग्गज पॉल हेमन साथ ला सकते हैं

youtube-cover
Ad

पॉल हेमन वापस आकर बता सकते हैं कि वो जिमी उसो और जे उसो को साथ लाने के लिए बैकस्टेज काम कर रहे थे। यहां से पॉल की बुद्धि की तारीफ सभी करेंगे। इसके बाद Survivor Series 2024 में भी बड़े मैच का रास्ता खुल जाएगा।

इस रीयूनियन से कई चीजें हिल सकती हैं। जिमी और जे को साथ लाकर रेंस को पॉल मजबूत बना सकते हैं। इसके बाद तो फिर कहानी कुछ और हो जाएगी। तीनों सुपरस्टार्स नई ब्लडलाइन के खिलाफ जा सकते हैं। पॉल और रेंस के इस तरह के रीयूनियन से फैंस भी खुश हो जाएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications