3 तरीके जिनसे Roman Reigns WWE में Jey Uso को अपने साथ वापस ला सकते हैं

WWE में रोमन रेंस और जे उसो बड़े खास रिश्ते से जुड़े हुए हैं (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस और जे उसो बड़े खास रिश्ते से जुड़े हुए हैं (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Bring Jey Uso Back With Him: रोमन रेंस (Roman Reigns) जब WWE में पिछले साल ट्राइबल चीफ थे, उस समय उनके और जे उसो (Jey Uso) के बीच में चीजें बिगड़ गई थीं। उसके चलते दोनों के बीच SummerSlam 2023 में एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच हुआ था जहां जिमी उसो के धोखे के चलते जे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने द ब्लडलाइन छोड़ दी थी और वह कुछ समय बाद Raw में काम करने लगे थे।

Ad

इसके बाद वह अब इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए हैं, जबकि रोमन रेंस WrestleMania XL में अपनी हार के बाद वापसी करने पर सोलो सिकोआ और उनके ग्रुप से लड़ रहे हैं। रोमन को इसके चलते आने वाले समय में जे उसो की जरूरत होगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं वह तीन तरीके जिनसे रोमन रेंस WWE में जे उसो के साथ वापस मिल सकते हैं।

#3 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन करने में जे उसो की मदद करके रोमन रेंस साथ आ सकते हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस के एक समय पर राइट हैंड मैन रहे जे उसो इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं जिनकी स्टोरी द जजमेंट डे के साथ चल रही है। यह बात तय है कि आनेवाले समय में Raw में जे और इस ग्रुप के मेंबर्स के बीच में कोई लड़ाई और एक चैंपियनशिप मैच हो सकता है। इस दौरान जजमेंट डे के नंबर्स गेम को चित करने के लिए असली ट्राइबल चीफ आ सकते हैं।

वह जे को चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद करते हुए अपने काम के लिए माफी भी मांग सकते हैं। इससे फैंस भी देख पाएंगे कि चार साल तक हील रहने वाले रोमन अपने काम और व्यवहार के लिए कितने शर्मिंदा हैं। यह एक बेहद अच्छी बात होगी क्योंकि रोमन इस समय एक बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे हैं। इस तरह का काम उन दोनों के बीच दूरियां कम करेगा और साथ मिलाने का कारण बन सकता है।

#2 WWE SmackDown में रोमन रेंस सबके सामने माफी मांग सकते हैं

Ad

Raw में जाने से बेहतर है कि रोमन रेंस अपनी माफी को SmackDown में ही जाहिर कर दें। इस समय रोमन की स्टोरी सोलो सिकोआ की द न्यू ब्लडलाइन से चल रही है। उन्हें खुद ही नंबर्स गेम से दो चार होना पड़ रहा है। इसके चलते वह यह दिखा सकते हैं कि उन्हें SmackDown में जे उसो की कितनी जरूरत है।

रोमन रेंस यह करके दिखा सकते हैं कि एक तरफ जहां उन्होंने गलत किया तो वहीं अब उनके साथ गलत हो रहा है और उन्हें सहायता की जरूरत है। इससे भले ही फैंस को लगे कि वह कमजोर दिख रहे हैं लेकिन यह सैगमेंट उनके बेबीफेस किरदार को खासा फायदा देगा। वैसे भी यीट मास्टर को पूरा SmackDown रोस्टर मिस करता है तो यह उन्हें वापस लाने का अच्छा तरीका है।

#1 WWE Raw में जे उसो के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जश्न का हिस्सा रोमन रेंस बन सकते हैं

youtube-cover
Ad

जे उसो 14 साल के मेन रोस्टर करियर के बाद हालिया Raw एपिसोड में पहली बार सिंगल्स चैंपियन के रूप में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को जीतने में कामयाब रहे थे। ऐसी संभावना है कि वह अगले सप्ताह एपिसोड की शुरूआत में इसका जश्न मनाएं और अगर इस दौरान असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बज उठा, तो सब खुश हो जाएंगे।

रोमन आकर जे को बधाई देने के बाद उन्हें साथ आकर सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ने का न्योता दे सकते हैं। यह एक ही खानदान के लोग हैं। ऐसे में अगर वह साथ आते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। वैसे अगर द जजमेंट डे ने यहां दखल देने की कोशिश की, तो उनके लिए वह पल सही नहीं होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications