Ways Roman Reigns Can Main Event: WWE Royal Rumble 2025 का सफल समापन हो गया है। मेंस रॉयल रंबल मैच में काफी बवाल मचा। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी 16वें नंबर पर एंट्री की। उन्होंने बहुत जल्द चार स्टार्स को एलिमिनेट कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें सीएम पंक ने बाहर का रास्ता दिखाया। रिंग के बाहर फिर सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर हमला किया। इस आर्टिकल में हम उन 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे Royal Rumble में करारी हार के बावजूद WrestleMania 41 का मेन इवेंट रोमन कर सकते हैं।
#3 Elimination Chamber मैच जीतकर WWE स्टार रोमन रेंस को मिल सकती है सफलता
WWE Elimination Chamber का आयोजन 1 मार्च, 2025 को होने वाला है। उम्मीद के मुताबिक वहां पर होने वाला एलिमिनेशन चैंबर मैच वर्ल्ड टाइटल के नंबर-1 कंटेंडर के लिए होगा। रोमन रेंस इस मुकाबले को जीतकर फिर WrestleMania 41 का मेन इवेंट कर सकते हैं।
जॉन सीना ने इस मुकाबले में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। वो 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल करना चाहते हैं। रेंस को भी बहुत जल्द बड़ी घोषणा कर फैंस को सरप्राइज देना चाहिए। अगर वो मैच जीतेंगे तो फिर WrestleMania 41 के मेन इवेंट का टिकट पक्का कर लेंगे। निश्चित तौर पर अब रोमन को इस प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
#2 क्या WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और सीएम पंक को चुनौती देंगे रोमन रेंस?
रॉयल रंबल मैच में सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को एलिमिनेट कर सभी को चौंका दिया था। इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। अब ऐसा लग रहा है कि WrestleMania 41 में इन तीनों के बीच मुकाबला होगा। WWE शायद इस प्लान के साथ ही आगे बढ़ना चाहता है।
रोमन को सीधे-सीधे पंक और रॉलिंस को मैच के लिए चुनौती देनी चाहिए। अगर मुकाबला तय होता है तो लगभग ये WrestleMania 41 के मेन इवेंट में ही होगा। इतने बड़े मुकाबले को WWE द्वारा नॉर्मल तरीके से बुक नहीं किया जाएगा। इस तरह रेंस आराम से मेन इवेंट में अपना जलवा दिखा सकते हैं।
#1 क्या WWE WrestleMania 41 में द रॉक और रोमन रेंस का होगा मैच?
रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। WrestleMania 41 में इसके होने के अभी भी पूरी संभावनाएं हैं। आप सभी जानते हैं कि WWE में कुछ भी हो सकता है। द रॉक भी अपने फैसलों से कई बार हैरान कर चुके हैं।
अगर मेगा इवेंट में रॉक और रोमन का मैच तय होता है तो फिर ये मेन इवेंट में ही होगा। इतने बड़े मुकाबले की बुकिंग कंपनी द्वारा सही अंदाज में ही की जाएगी। वैसे WWE को अब दोनों के बीच मुकाबला करा देना चाहिए। अगर इसमें देरी की गई तो फिर फैंस का उत्साह भी कम हो सकता है।