Ways Roman Reigns Cost Bloodline Championship: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। यह बैड ब्लड (Bad Blood 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले ब्लू ब्रांड का आखिरी शो होगा। आपको बता दें कि SmackDown के इस एपिसोड में ब्लडलाइन के टामा टोंगा और टांगा लोआ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाले हैं। उनका सामना लैडर मैच में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY से होने वाला है। इस मैच में ब्लडलाइन की जीत की संभावना ज्यादा है लेकिन रोमन रेंस आकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं। वो यह काम कुछ अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस SmackDown में आकर ब्लडलाइन की चैंपियनशिप मैच में हार का कारण बन सकते हैं। 3- WWE SmackDown में रोमन रेंस, जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को दखल देने से रोक सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postब्लडलाइन के मैचों में अमूमन काफी बवाल मचता है और दखल देखने को मिलती रहती है। लैडर मैच में टामा टोंगा और टांगा लोआ के लिए दो टीमों को संभालना आसान नहीं होगा। ऐसे में उनकी मदद के लिए जेकब फाटू और ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ आ सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो पूरे एरीना में मौजूद फैंस निराश हो जाएंगे और ब्लडलाइन को जबरदस्त बू मिल सकती है। इसी बीच रोमन रेंस आकर फैंस को चौंका सकते हैं। वो जेकब फाटू और सोलो सिकोआ पर हमला करके उन्हें धराशाई कर सकते हैं। इससे टामा टोंगा और टांगा लोआ का ध्यान भटक सकता है। इसी चीज़ का फायदा स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स या DIY उठाकर उन्हें धराशाई करते हुए चैंपियनशिप निकालकर जीत सकती है। ब्लडलाइन का दखल देना उनपर ही भारी पड़ सकता है। 2- WWE दिग्गज रोमन रेंस मैच के पहले ही कोडी रोड्स के साथ मिलकर ब्लडलाइन पर हमला करे View this post on Instagram Instagram Postमैच के पहले ही अगर किसी स्टार पर हमला हो जाए, तो वो काफी कमजोर पड़ जाता है। इससे उस रेसलर की हार भी हो जाती है। SmackDown में कुछ ऐसा ही टोंगा ब्रदर्स के साथ देखने को मिल सकता है। ब्लू ब्रांड के किसी सैगमेंट में ब्लडलाइन का रोमन रेंस और कोडी रोड्स से कंफ्रंटेशन हो सकता है। इसके अलावा एक ब्रॉल देखने को मिल सकता है। इसी बीच अगर कोडी रोड्स और रोमन रेंस मिलकर हील स्टार्स की हालत खराब करते हैं, तो फैंस जरूर खुश होंगे। ऐसी स्थिति में रोमन और कोडी मिलकर मुख्य रूप से टोंगा ब्रदर्स को निशाना बना सकते हैं। इससे मैच में टामा और टांगा दोनों ही 100 फिट होकर नहीं जा पाएंगे। यह चीज़ उनकी हार का कारण बन सकती है। 1- WWE SmackDown में रोमन रेंस आखिरी में आकर फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostSmackDown में WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होने वाला लैडर मैच काफी धमाकेदार होने की उम्मीद है और यह संभावित रूप से मेन इवेंट कर सकता है। ऐसी स्थिति में रोमन रेंस यहां आकर फैंस को चौंका सकते हैं। द ब्लडलाइन, DIY और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के मैच में बवाल मचने के बाद कुछ बड़ा हो सकता है। अगर टामा टोंगा और टांगा लोआ लैडर पर चढ़कर चैंपियनशिप निकालने के करीब जाते हैं और रोमन की अचानक वापसी होती है, तो हर कोई हैरान रह जाएगा। रोमन अचानक आकर लैडर को नीचे गिरा सकते हैं, जिससे ब्लडलाइन के सदस्य धराशाई हो सकते हैं। बाद में DIY या स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स में से कोई चैंपियनशिप निकालकर बड़ी जीत दर्ज कर सकता है। यह एंगल फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। इससे सोलो आगे जाकर रोमन से अपनी बेइज्जती का बदला लेने का ऐलान कर सकते हैं। यह स्टोरीलाइन के हिसाब से बेहतरीन फैसला होगा।