3 तरीके जिनसे Roman Reigns WWE SmackDown में Paul Heyman पर किए गए हमले का बदला Solo Sikoa से ले सकते हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस जब वापस आएंगे तो यह बदला शुरू होगा (Photos: WWE.com)
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस जब वापस आएंगे तो यह बदला शुरू होगा (Photos: WWE.com)

Ways Roman Reigns Revenge Solo Sikoa for Paul Heyman Attack: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड का अंत जिस तरह से हुआ, उसको देखकर रोमन रेंस (Roman Reigns) का खून खौल गया होगा। उन्होंने उम्मीद भी नहीं की होगी कि सोलो सिकोआ कभी भी पॉल हेमन पर इस तरह से हमला कर सकते हैं।

Ad

ऐसे में वह वापस आकर जेकब फाटू, टामा टोंगा और टोंगा लोआ द्वारा एक्नॉलेज किए नए ट्राइबल चीफ से बदला लेना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको वह 3 तरीके बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल करके रोमन रेंस WWE SmackDown में पॉल हेमन पर किए गए हमले का बदला सोलो सिकोआ से ले सकते हैं।

#3 रोमन रेंस अपनी पुरानी ब्लडलाइन को WWE में वापस एक साथ ला सकते हैं

Ad

रोमन रेंस की ब्लडलाइन के बड़े मेंबर्स इस समय ग्रुप का हिस्सा ही नहीं हैं। वह चाहें तो वापस आते हुए जिमी उसो को साथ में ला सकते हैं। इसके साथ ही वह जे उसो को भी अपने साथ जोड़ सकते हैं। यह दोनों ही पहले इस ग्रुप का हिस्सा थे और सोलो सिकोआ को तो पहली बार Clash at the Castle 2022 में देखा गया था। यहां एक ही दिक्कत है और वह यह है कि सोलो के ग्रुप में मेंबर्स ज्यादा हैं।

सोलो को मिलाकर इनके ग्रुप में चार लोग हैं, जबकि रोमन और द उसोज़ मिलाकर सिर्फ तीन ही लोग हैं। ऐसे में रोमन अपने ग्रुप के उस समय के एक मेंबर सैमी ज़ेन को साथ में जोड़कर हिसाब बराबर कर सकते हैं। इसके बाद तो बस मुकाबला है बदले का और इसके लिए ब्लडलाइन सिविल वॉर सबसे बढ़िया तरीका होगा।

#2 रोमन रेंस द्वारा सोलो सिकोआ को WWE में दूसरे ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चैलेंज किया जा सकता है

Ad

सोलो सिकोआ जानते हैं कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच कैसा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह SummerSlam 2023 में जे उसो और रोमन रेंस के बीच हुए इस मैच के दौरान दखल देते हुए दिखाई दिए थे। यह संभव है कि रोमन रेंस जब वापस आएं, तो वह यह देखें कि सोलो तो ताकत के नशे में जरूरत से ज्यादा चूर हो रखे हैं। वह इसके कारण सोलो को एक ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

यह ऐसा मैच है, जिसके दौरान काफी लंबी स्टोरी होगी जिससे SmackDown और WWE काफी सारे एपिसोड बिल्ड कर सकेगा। इस स्टोरी को महीनों तक दिखाया जा सकता है और इनके बीच मैच किसी बड़े शो में हो सकता है। इस दौरान अगर कुछ पुरानी स्टोरी और बाकी चीजों को भी इसका हिस्सा बनाया जाता है, तो यह बात फैंस को बेहद पसंद आएगी।

#1 सोलो सिकोआ का सामना WWE के फाइनल बॉस से हो सकता है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को अपना ट्राइबल चीफ मान चुके द रॉक ने अब तक ऐसा नहीं कहा है कि वह इस बात से इंकार करते हैं। इसका अर्थ है कि वह अब भी रोमन के वफादार हैं। ऐसे में पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के आदेश पर अगर द रॉक आकर पॉल हेमन पर हुए हमले की सफाई सोलो सिकोआ से लेते हैं, तो यह और भी शानदार होगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि रॉक हील होने के बावजूद भी फैंस से जबरदस्त रिएक्शन पाते हैं और उनके आने से तथा रोमन का आदेश मानने से वह सोलो के विरोधी बन जाएंगे। इस स्थिति में पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन के इशारे पर जेकब फाटू टामा टोंगा और टोंगा लोआ, रॉक पर अटैक करके इस स्टोरी को और मजेदार बना देंगे, जो फैंस के एंटरटेनमेंट के स्तर को बढ़ा देगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications