3 तरीके जिनसे रोमन रेंस WWE में जे उसो और सैमी ज़ेन का विश्वास जीतकर उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं

Ujjaval
WWE में पुराने ब्लडलाइन को रोमन रेंस साथ लाना चाहेंगे (Photo: WWE.com)
WWE में पुराने ब्लडलाइन को रोमन रेंस साथ लाना चाहेंगे (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Can Win Trust Jey Uso & Sami Zayn to Reunite: WWE समरस्लैम (SummerSlam) में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी करके सोलो सिकोआ पर हमला किया। इसी कारण सिकोआ का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया। नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर सोलो अब रोमन रेंस से बदला लेने की पूरी कोशिश करेंगे।

Ad

इसी वजह से असली ट्राइबल चीफ को कुछ स्टार्स को साथ लाने की जरूरत है। वो पूर्व ब्लडलाइन मेंबर जे उसो और सैमी ज़ेन को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे लेकिन इन दोनों स्टार्स को विश्वास जीतना आसान नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस WWE में जे उसो और सैमी ज़ेन का विश्वास जीतकर उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं।

3- रोमन रेंस WWE Raw में आकर सैमी ज़ेन और जे उसो से माफी मांग सकते हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने हील के तौर पर सैमी ज़ेन और जे उसो के साथ खराब बर्ताव किया। उन्होंने जे उसो को अपनी मर्ज़ी के बिना ब्लडलाइन में शामिल किया और पिछले साल भी उनके बीच चीज़ें बिगड़ती हुई नज़र आई। दूसरी ओर सैमी ज़ेन का ब्लडलाइन से कोई खून का रिश्ता नहीं था और इसके बावजूद वो फैक्शन का हिस्सा बनने में सफल हुए थे। रोमन ने हमेशा ही सैमी पर शक किया और उनकी वफादारी का सबूत मांगा।

सैमी ज़ेन और जे उसो ने इसी वजह से ब्लडलाइन से अलग होने और रोमन रेंस के खिलाफ जाने का फैसला किया। यह चीज़ रोमन को भी अच्छे से पता है और अब वो अपनी गलती सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। वो आने वाले किसी WWE Raw के एपिसोड में आ सकते हैं। वो यहां सैमी और जे से मुलाकात करते हुए उनसे माफी मांग सकते हैं। यह चीज़ जरूर शॉकिंग होगी और सैमी & जे ने भी इसकी उम्मीद नहीं की होगी। यह चीज़ दोनों स्टार्स की रोमन के प्रति सोच बदल सकती है और वो रेंस की मदद के लिए आगे आ सकते हैं।

2- सैमी ज़ेन और जे उसो को WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन बनने में रोमन रेंस मदद कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

जे उसो और सैमी ज़ेन का कुछ हफ्तों पहले रीयूनियन हुआ था और उन्होंने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन फिन बैलर & जेडी मैकडॉना को नॉन टाइटल टैग टीम मैच में हराया था। WWE Raw के हालिया एपिसोड में जे उसो ने बताया था कि वो और सैमी मिलकर आने वाले समय में टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे।

फिन बैलर और जेडी मैकडॉना के खिलाफ मैच में नए जजमेंट डे का दखल देखने को मिल सकता है। ऐसे में सैमी और जे का साथ देने के लिए रोमन रेंस की चौंकाने वाली एंट्री हो सकती है। वो आकर नए जजमेंट डे पर हमला कर सकते हैं। इसी के चलते सैमी और जे चैंपियन बन सकते हैं। रोमन का यह कदम सैमी और जे का विश्वास जीत सकता है।

1- रोमन रेंस WWE में सैमी ज़ेन और जे उसो को यह दिखा सकते हैं कि वो बदल गए हैं

youtube-cover
Ad

सैमी ज़ेन और जे उसो से रोमन रेंस माफी मांग सकते हैं लेकिन शुरुआत में इन दोनों के लिए इस बात पर भरोसा करना मुश्किल होगा। रोमन इसी कारण लगातार कुछ हफ्तों तक यह दिखा सकते हैं कि वो पूरी तरह से बदल गए हैं। रोमन फैंस के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कह सकते हैं और अपने गुस्से पर कंट्रोल कर सकते हैं। इस तरह के बदलाव रोमन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

जब सैमी ज़ेन और जे उसो लगातार यह चीज़ देखेंगे, तो शायद उनकी रोमन के प्रति सोच बदल सकती है। रोमन को बेबीफेस के तौर पर हर वो चीज़ करनी होगी, तो सैमी और जे को उनके साथ आने मदद करे। रोमन यह चीज़ बता सकते हैं कि उन्हें नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए अपने पूर्व साथियों की जरूरत है। ऐसे में शायद सैमी और जे उनके साथ आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications