3 तरीके जिनसे WWE में Roman Reigns का इन रिंग करियर खत्म हो सकता है

WWE दिग्गज रोमन रेंस का रिटायरमेंट खास होगा (Photos: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस का रिटायरमेंट खास होगा (Photos: WWE.com)

Ways Roman Reigns end in ring career: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 2012 में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद से वह कई कीर्तिमान बना चुके हैं। इसमें लगभग सभी मेन रोस्टर चैंपियनशिप जीतने के साथ रेसलमेनिया (WrestleMania XL) तक 1316 दिनों के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहना शामिल है। रोमन रेंस ने अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया है और आने वाले कुछ सालों में रिटायर हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे उनका करियर खत्म हो सकता है।

#3 डीन एम्ब्रोज़ WWE में वापसी करने के बाद रोमन रेंस को रिटायर कर सकते हैं

youtube-cover

जॉन मोक्सली जिन्हें WWE फैंस डीन एम्ब्रोज़ के नाम से जानते हैं ने 2019 में कंपनी को अलविदा कह दिया था। वह इस समय AEW का हिस्सा हैं और 2027 तक वहीं रहेंगे। अब ट्रिपल एच कंपनी के क्रिएटिव हेड हैं तो यह संभव है कि वह वापस आ सकते हैं। वह आने के बाद रोमन रेंस के साथ एक धमाकेदार स्टोरी कर सकते हैं। इसके चलते फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट प्राप्त होगा। जॉन और रोमन दोनों ही अब बहुत बड़े स्तर के रेसलर्स बन चुके हैं। ऐसे में अगर दोनों ही अपने करियर को दांव पर लगाकर मुकाबला करें जिसमें जॉन जीत जाएं और इसके चलते रोमन रेंस रिटायर हो जाएं तो मजा आ जाएगा।

#2 द शील्ड रोमन रेंस के रिटायर होने से पहले WWE में फिर से साथ आ सकती है

अगर डीन एम्ब्रोज़ वापस आ जाते हैं तो द शील्ड ग्रुप के तीनों मेंबर्स कंपनी का हिस्सा बन जाएंगे। ऐसे में यह ग्रुप फिर से साथ आ सकता है। इससे फैंस को वह सभी रेसलर्स साथ दिख जाएंगे जिन्होंने कभी अपने काम से पूरे WWE रोस्टर में आतंक मचाया हुआ था। यह एक मौका होगा जहां पर कई धमाकेदार फ्यूड देखने को मिल जाएंगे। द जजमेंट डे, Wyatt Sick6, और खुद द ब्लडलाइन के साथ अगर शील्ड की स्टोरी होगी तो उससे एंटरटेनमेंट बढ़ेगा। वैसे अगर रोमन उसी ग्रुप के साथ काम करते हुए अपने मेन रोस्टर करियर को खत्म करेंगे जिसके साथ उन्होंने शुरुआत की थी तो यह यादगार होगा।

#1 रोमन रेंस WWE में ज़िल्ला फाटू को पुश दिलाने में मदद कर सकते हैं

ज़िल्ला फाटू रेसलिंग दिग्गज उमागा के पुत्र हैं और यह संभव है कि वह आने वाले समय में कंपनी का हिस्सा बन जाए। अगर ऐसा होता है तो वह सोलो सिकोआ के ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसा करके वह रोमन रेंस के विरोधी बन जाएंगे। ज़िल्ला के हुनर को देखते हुए वह कंपनी में अगला बड़ा नाम बन सकते हैं। कंपनी उन्हें रोमन की जगह लेने वाला बनाकर फिर असली ट्राइबल चीफ के साथ स्टोरी का हिस्सा बना सकती है। रोमन अपने रिटायरमेंट मैच में फाटू से लड़कर उन्हें पुश दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications