3 तरीके जिनसे WWE द्वारा Jey Uso और Jimmy Uso का रीयूनियन कराया जा सकता है

WWE
WWE रिंग में कब होगा द उसोज़ का रीयूनियन? (Photo: WWE.com)

Ways WWE Can Reunite Jey Uso And Jimmy Uso: पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने अपने 14 साल के करियर में पहला सिंगल्स टाइटल हासिल किया। उन्होंने ये क्लियर कर दिया है कि वो फाइटिंग चैंपियन बनेंगे। कुछ समय पहले रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि Survivor Series: WarGames 2024 में डबल-केज स्ट्रक्चर के साथ ब्लडलाइन सिविल वॉर देखने को मिल सकता है। ये भी कहा गया था कि WWE के पास ब्लडलाइन के ऑरिजिनल मेंबर्स रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो के रीयूनियन का प्लान है। इस आर्टिकल में हम तीन तरीकों पर नज़र डालेंगे जिनसे WWE द्वारा द उसोज़ का रीयूनियन कराया जा सकता है।

Ad

#3 क्या WWE रिंग में हॉल ऑफ फेमर रिकिशी की वापसी होगी?

youtube-cover
Ad

द ब्लडलाइन की कहानी को लेकर आए दिन जे और जिमी उसो के पिता रिकिशी के बयान आते रहते हैं। वो WWE में वापसी कर अपने बेटों को एकजुट करने की इच्छा भी व्यक्त कर चुके हैं। रिकिशी जिमी के मौजूदा स्टेटस को लेकर भी अपनी बात रखते रहते हैं।

WWE द्वारा Raw या SmackDown में रिकिशी की वापसी कराई जा सकती है। वो जे और जिमी को एक कर रोमन रेंस से जुड़ने का आग्रह कर सकते हैं। इस सैगमेंट से कुछ नई कहानियां भी आगे सामने आ सकती हैं। WWE को रिकिशी की वापसी के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

#2 WWE स्टार जिमी उसो वापसी कर जजमेंट डे की मदद कर सकते हैं

youtube-cover
Ad

जे उसो की फ्यूड जजमेंट डे से भी चल रही है। वो रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट का साथ दे रहे हैं। हालांकि, नंबर्स गेम के चलते जे और टेरर ट्विंस को काफी नुकसान पहुंचा है। जिमी उसो Raw में वापसी कर अपने भाई और टेरर ट्विंस की मदद कर सकते हैं।

जिमी की वजह से जे, रिया और डेमियन को जजमेंट के खिलाफ खड़े होने में मदद मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो फिर द उसोज़ एकजुट हो सकते हैं। ये दोनों इसके बाद WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फिन बैलर और जेडी मैकडॉना को भी चुनौती दे सकते हैं।

#1 जे उसो को WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सकता है

youtube-cover
Ad

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन होने के नाते जे उसो का SmackDown में जाना काफी कठिन होगा क्योंकि वो Raw ब्रांड का हिस्सा हैं। जनरल मैनेजर एडम पीयर्स उन्हें Raw छोड़ने के लिए एक शर्त दे सकते हैं। वो कह सकते हैं कि उन्हें चैंपियनशिप छोड़नी पड़ेगी। इसके बाद उनका ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ रीयूनियन हो सकता है।

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अभी तक जिमी की वापसी नहीं हुई है। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द WWE रिंग में एंट्री कर फैंस को सरप्राइज देंगे। वैसे WWE ने भी अभी तक जे के संभावित तौर पर SmackDown में जाने का कोई एंगल टीज नहीं किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications