3 तरीके जिनसे WWE द्वारा The Bloodline की स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए Roman Reigns की वापसी कराई जा सकती है

WWE में सबसे बड़े सुपरस्टार की वापसी भी धमाकेदार होनी चाहिए (Photos: WWE.com)
WWE में सबसे बड़े सुपरस्टार की वापसी भी धमाकेदार होनी चाहिए (Photos: WWE.com)

Ways WWE Make Roman Reigns Return Big Bloodline Story: WWE में इस समय अगर कोई ऐसा ग्रुप, है जिसके काम और उसकी ताकत ने सबको दहला रखा है, तो वह द ब्लडलाइन (The Bloodline) है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की लीडरशिप में द उसोज़ के जुड़ने पर शुरू हुए इस ग्रुप में बाद में सोलो सिकोआ जुड़ गए थे। इस ग्रुप का बिखराव पिछले साल SummerSlam के बाद शुरू हुआ और WrestleMania XL के बाद तो यह पूरी तरह बिखर गया है।

रोमन रेंस जब इस प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद रिंग से दूर हुए, तो सोलो सिकोआ ने जिमी उसो पर WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में डेब्यू कर रहे टामा टोंगा से हमला कराकर उनको ग्रुप से बाहर कर दिया। उन्होंने फिर Backlash 2024 में इस ग्रुप में टोंगा लोआ को जोड़ा और हाल में ही जेकब फाटू इसका हिस्सा बने थे। इन सबने हाल में SmackDown के दौरान पॉल हेमन को भी बाहर कर दिया। फैंस इस समय रोमन रेंस की वापसी की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में हम आपको वह तीन तरीके बताते हैं जिनसे WWE द्वारा द ब्लडलाइन की स्टोरी को आगे बढ़ाते हुए रोमन रेंस की वापसी करवाई जा सकती है।

#3 WWE Money in the Bank 2024 में द ब्लडलाइन अपना मैच जीत सकती है

सोलो सिकोआ ने हालिया SmackDown एपिसोड में खुद को अपने ग्रुप मेंबर्स से एक्नॉलेज करवाया था। उनकी लड़ाई इस समय रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से चल रही है। इनका मुकाबला Money in the Bank 2024 में एक सिक्स मैन टैग टीम मैच में होने वाला है।

सोलो अभी अपने हील टर्न के सबसे बड़े पल की शुरूआत कर रहे हैं और ऐसे में उनके ग्रुप का जीतना एक बेहद अच्छा कदम होगा। इससे उनके ग्रुप का दबदबा और बढ़ेगा, सभी उनको एक ताकत मानने लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि द ब्लडलाइन तीन बड़े नामों को हराकर आ रही है। इसके बाद इनके डॉमिनेशन का अगला चरण शुरू होगा। उनका दबदबा खत्म करने के लिए रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं।

#2 WWE में द ब्लडलाइन के खौफ का दौर शुरू हो सकता है

हम यह मान लेते हैं कि द ब्लडलाइन Money in the Bank 2024 में अपना मैच जीत जाती है। इससे उनका अहंकार बढ़ेगा और वह किसी को भी कुछ समझने से इंकार कर देंगे। वह लोगों पर अटैक करेंगे, फिर चाहे वह कोई सुपरस्टार, रेफरी हो या खुद जनरल मैनेजर निक एल्डिस क्यों नहीं हो। इस स्थिति से निपटने का जो भी प्रयास करेगा, वह हार सकता है।

इससे WWE में द ब्लडलाइन के खौफ का दौर शुरू हो जाएगा। यह ऐसा समय हो सकता जहां चीजें सोलो सिकोआ के हिसाब से होने लग जाएं। फैंस भी हैरान होंगे कि आखिरकार ऐसा क्यों हो रहा है और उनके प्रिय रोमन रेंस आखिरकार अब तक वापस क्यों नहीं आए। जब सोलो के ग्रुप का कहर बढ़ेगा और कोई रोकने वाला नहीं होगा, तो एक समय के बाद फैंस रोमन की वापसी की उम्मीद खो देंगे और सोलो की बात सच मान लेंगे, जिसके आधार पर रोमन कभी वापस नहीं आने वाले हैं। बाद में जब रोमन आएंगे, तो फैंस की खुशी दोगुनी हो सकती है।

#1 द ब्लडलाइन पर हमला हो और WWE में रोमन रेंस की वापसी देखने को मिले

सोलो और उनका ग्रुप जब यह मानने लग जाएगा कि उन्हें अब कोई नहीं रोक सकता है, तो उसके बाद एक ऐसा वीडियो सामने आ सकता है, जिसमें उनके ग्रुप का कोई मेंबर जमीन पर चित पड़ा हो। इसको देखकर पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन नाराज हो सकते हैं और सबसे अलग-अलग जाकर पूछने की बजाय वह सबको एंट्रेंस रैंप पर बुलाकर यह पूछ सकते हैं कि किसने ऐसी गलती करने की हिम्मत की है।

जब कोई भी इसका जवाब नहीं देगा , तो सोलो और उनके ग्रुप मेंबर्स गुस्सा हो सकते हैं और वह स्टेज पर जाकर अटैक करने के लिए रिंग से बाहर आ सकते हैं। उसी समय रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बज सकता है और यह देखकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। वह अकेले नहीं आएंगे क्योंकि रोमन के साथ द उसोज़ भी हो सकते और यह सब सोलो के ग्रुप से भिड़ सकते हैं। इस दौरान सोलो का ग्रुप रोमन पर बढ़त बना सकता है क्योंकि उनके पास चार मेंबर्स हैं। जब सोलो को लगेगा है कि वह जीत जाएंगे, तो उसी समय फाइनल बॉस का थीम सॉन्ग बज सकता है और फिर जो होगा, वह सिनेमा होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications