3 विमेंस स्टार्स जिन्होंने अपने पति के कारण WWE को छोड़ा और 2 जिन्होंने नहीं छोड़ा

WWE सुपरस्टार्स अपनी पत्नियों के साथ
WWE सुपरस्टार्स अपनी पत्नियों के साथ

पेटन रॉयस ने नहीं छोड़ा WWE का साथ

शॉन स्पीयर्स और पेटन रॉयस
शॉन स्पीयर्स और पेटन रॉयस

पेटन रॉयस को WWE फैंस द आइकॉनिक्स में बिली के की पूर्व पार्टनर के रूप में जानते हैं। दोनों एक टैग टीम के रूप में अच्छा काम कर रही थीं, लेकिन अक्टूबर 2020 में WWE ने उन्हें अलग करने का फैसला लिया। कारण बताया गया कि बड़े अधिकारी रॉयस को सिंगल्स पुश देना चाहते हैं।

ऐसा सिंगल्स पुश जो उन्हें अभी तक नहीं मिल पाया है। आपको याद दिला दें कि उनके पति टाय डिलिंजर (शॉन स्पीयर) ने फरवरी 2019 में WWE छोड़ने का फैसला लिया था। स्पीयर्स के AEW में जाने के बाद भी उनकी पार्टनर विंस मैकमैहन के प्रोमोशन में ही काम कर रही हैं।

Quick Links