Women's Superstars Their Husband WWE Champion Career: WWE में हर कोई चैंपियनशिप जीतना चाहता है लेकिन यह काम आसान नहीं होता है। वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा करना और भी मुश्किल रहता है। इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दोनों कंपनी के दो सबसे बड़े खिताब हैं। WWE में कई कपल्स देखने को मिले हैं।कुछ इसी बीच काफी सफल रहे हैं। आपको बता दें कि कई ऐसी विमेंस रेसलर्स हैं, जिनके पति WWE में टॉप चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसमें से कुछ अभी WWE के लगातार काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस आर्टिकल में 3 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके पति WWE चैंपियन रहे हैं।3- विमेंस स्टार ब्रैंडी रोड्स के पति कोडी रोड्स मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रैंडी रोड्स के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में काफी समय तक रिंग अनाउंसर के तौर पर काम किया। बाद में वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर नज़र आईं और उन्होंने रेसलिंग करना शुरू किया। वो कोडी रोड्स की मैनेजर के रूप में भी नज़र आती थीं। All Elite Wrestling में ब्रैंडी ने कई मैच लड़े लेकिन बाद में उन्होंने अमेरिकन नाईटमेयर के साथ मिलकर प्रमोशन को अलविदा कह दिया। ब्रैंडी अभी किसी भी कंपनी के साथ नहीं हैं लेकिन वो WrestleMania में नज़र आई थीं।दूसरी ओर उनके पति ने WWE में आने के बाद काफी जबरदस्त सफलता हासिल की है। वो मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े बेबीफेस हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है, जो उन्होंने रोमन रेंस को WrestleMania XL में हराकर जीती थी। कोडी रोड्स ने अभी तक लोगन पॉल और एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया है।2- बैकी लिंच के पति सैथ रॉलिंस भी WWE चैंपियन रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच WWE की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक रही हैं। वो अभी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं लेकिन यह चीज़ लगभग तय है कि वो इसी कंपनी में आगे जाकर नज़र आएंगी। अभी बैकी ब्रेक पर हैं और इससे पहले उनके पति सैथ रॉलिंस भी ब्रेक पर थे। सैथ आसानी से मौजूदा समय के टॉप 5 स्टार्स में से एक हैं। सैथ रॉलिंस ने कई बार वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया हुआ है।आपको बता दें कि सैथ ने दो बार WWE चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो 2 बार के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन हैं और उन्होंने पिछले साल इतिहास रचते हुए कंपनी का पहला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का कीर्तिमान भी रचा था। सैथ के पास एक बार फिर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने का मौका है। Money in the Bank 2024 में वो डेमियन प्रीस्ट को इस टाइटल के लिए चैलेंज कर रहे हैं।1- मरीस के पति द मिज़ WWE चैंपियन रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postमरीस ने WWE में रहते हुए काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने पहले विमेंस डिवीजन में रहते हुए नाम कमाया और वो चैंपियन बनने में भी सफल हुईं। बाद में उन्होंने द मिज़ की मैनेजर के रूप में भी काफी समय तक काम किया। मरीस समय-समय पर इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आई हैं। वो अभी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं लेकिन टीवी से दूर हैं।मरीस के पति मिज़ कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। वो सालों से कंपनी का हिस्सा हैं। मिज़ ने यहां ढेरों टाइटल जीते हैं। आपको बता दें कि मिज़ पूर्व WWE चैंपियन हैं। उन्होंने दो बार इस चैंपियनशिप को जीता है और दोनों ही बार वो Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए हम कारनामा करने में सफल हुए हैं। WWE को जब भी मरीस की जरूरत लगती है, वो उनका टीवी पर इस्तेमाल करते हैं।