भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali के 3 खराब Royal Rumble मैच जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहेंगे

WWE
दिग्गज का Royal Rumble मैच में रहा है खराब प्रदर्शन (Photo: WWE.com)

The Great Khali Worst Royal Rumble Matches: साल 2006 से 2014 तक WWE रिंग में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस दौरान कंपनी के बड़े स्टार्स के साथ उनकी राइवलरी रही थी। द अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड को आज भी याद किया जाता है। खली का रॉयल रंबल मैच में अपने WWE रन के दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। एक तरह से कहा जाए तो पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुए। इस आर्टिकल में हम खली के उन 3 खराब Royal Rumble मैचों के बारे में बात करेंगे जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहेंगे।

Ad

#3 WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली के लिए साल 2008 का Royal Rumble मैच रहा खराब

youtube-cover
Ad

2008 का रॉयल रंबल मैच जॉन सीना ने जीता था। इस मुकाबले में द ग्रेट खली ने चौथे नंबर पर एंट्री की थी। वो मैच में सिर्फ 1 मिनट 9 सेकेंड ही रह पाए। खली को द अंडरटेकर ने एलिमिनेट कर दिया था। चौंकाने बात ये है कि वो एक भी एलिमिनेशन नहीं कर पाए।

फैंस खली के इस मुकाबले को जरूर भूलना चाहेंगे। उन्होंने 2007 में अच्छा प्रदर्शन कर 7 स्टार्स को एलिमिनेट किया था। इस वजह से WWE यूनिवर्स की उनसे उम्मीदें ज्यादा थीं। वैसे WWE द्वारा 2008 में खली को ज्यादा पुश भी नहीं दिया गया था।

#2 साल 2009 में भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लगा था बड़ा झटका

youtube-cover
Ad

2009 में हुआ रॉयल रंबल मैच भी द ग्रेट खली के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। खली ने 5वें नंबर पर एंट्री की थी। वो मुकाबले में 1 मिनट 30 सेकेंड ही रह पाए। उन्हें व्लादिमीर कोज्लोव ने एलिमिनेट कर सभी को चौंका दिया था।

खली के इस मुकाबले को भी फैंस याद नहीं करना चाहेंगे। चौंकाने वाली बात तो ये है कि इस बड़े मुकाबले में सबसे पहले एलिमिनेट होने वाले सुपरस्टार खली थे। उस समय खली SmackDown में अच्छा काम कर रहे थे। हालांकि, रंबल मैच में उनके प्रदर्शन से सभी निराश हुए थे।

#1 WWE के बड़े ग्रुप द शील्ड ने साल 2014 में द ग्रेट खली की हालत खराब की थी

youtube-cover
Ad

2014 के बाद WWE में द ग्रेट खली का जलवा कम ही देखने को मिला। इस साल का रॉयल रंबल मैच उनके लिए बहुत खराब रहा था। WWE में उस समय द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज) एक टीम के रूप में काम कर रहे थे।

इस ग्रुप के सामने द ग्रेट खली को मुंह की खानी पड़ी थी। तीनों स्टार्स ने मिलकर खली को सिर्फ 24 सेकेंड में एलिमिनेट कर दिया था। भारतीय दिग्गज ने मुकाबले में 16वें नंबर पर एंट्री की थी लेकिन बिल्कुल भी सफलता प्राप्त नहीं हुई।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications