'द अंडरटेकर' यह नाम प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया का सबसे चर्चित नाम है। अंडरटेकर अब एक्टिव रैसलर नहीं हैं लेकिन समय-समय पर उन्हें WWE के बड़े इवेंट में देखा जा सकता है। अंडरटेकर अपने आखिरी मैच में टैग टीम के रूप में केन के साथ जोड़ी बनाकर डीएक्स के खिलाफ क्राउन ज्वेल के मैच में उतरे थे। अब यह उम्मीद की जा रही है कि वे रैसलमेनिया 35 में दिख सकते हैं।
WWE में अंडरटेकर पिछले 29 साल से लगातार रिंग में धमाल मचा रहे हैं। उनकी उपलब्धियां कई हैं। इस दौरान उनके हल्क होगन, रिक फ्लेयर, ब्रॉक लैसनर जैसे मुख्य विरोधी भी रहे। उन्होंने अपने रैसलिंग करियर में कई टाइटल अपने नाम किए। उनके नाम सात बार टैग टीम टाइटल, सात WWE और एक हार्डकोर टाइटल भी हैं। उन्होंने 2007 में रॉयल रंबल मैच भी जीता।
53 साल के सुपरस्टार अंडरटेकर अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं। वह जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में उनका रिटायरमेंट तो धमाकेदार होना ही चाहिए। आज बात करते हैं उन तीन रैसलरों की, जो उनके साथ रिटायरमेंट मैंच में रिंग में हो सकते हैं।
#3 एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स को इस पीढ़ी के महान रैसलरों की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में वो अंडरटेकर के रिटायरमेंट मैच के लिए सबसे सही रैसलर हो सकते हैं। एजे अभी स्मैकडाउन लाइव के टॉप स्टार हैं। साथ ही उनकी डेनियल ब्रायन के साथ दुश्मनी काफी चर्चा में है।
स्टाइल्स और अंडरटेकर पहले कभी एक-दूसरे से नहीं भिड़े हैं। अगर दोनों आमने-सामने होते हैं तो यह WWE के चाहने वालों को बिल्कुल नया प्रतिद्वंदी देखने को मिलेगा। 2016 में WWE में आने से पहले भी स्टाइल्स काफी चर्चित रहे हैं। वे एक बेहतरीन रैसलर रहे हैं और प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में लगभग 20 साल से हैं।
स्टाइल के लिए अंडरटेकर का सामना करना किसी ड्रीम मैच से कम नहीं है और यह उनके करियर को काफी ऊंचाई तक ले जाने में सहायक होगा।
Get WWE News in Hindi Here