Wrong Things Triple H Currently Doing With Jacob Fatu: WWE में पिछले साल जेकब फाटू (Jacob Fatu) की बुकिंग अच्छी रही थी। 2025 में कुछ खास उनके लिए ट्रिपल एच द्वारा देखा नहीं गया है। हालांकि, उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बड़ा पुश जरूर देना चाहिए। जिस तरह का काम वो करते हैं उनके लिए तगड़े प्लान बनाने चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि फैंस का रोमांच ही उनके लिए कम हो जाए। WrestleMania 41 नजदीक आ रहा है तो फिर सवाल उठने भी जरूरी हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलत चीजों के बारे में बात करेंगे जो मौजूदा समय में द गेम द्वारा WWE के खूंखार रेसलर फाटू के साथ की जा रही हैं।
#3 रोड टू WrestleMania 41 में WWE स्टार जेकब फाटू का कोई जिक्र नहीं है
जेकब फाटू छोटी-छोटी चीजों में उलझे हुए हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था क्योंकि रोड टू WrestleMania 41 के दौरान उन्हें खास चीजें करनी चाहिए थीं। वो किसी बढ़िया स्टोरीलाइन में भी शामिल नहीं हैं, जहां से तगड़ा मोमेंटम प्राप्त कर सकें।
ट्रिपल एच उन्हें लाइमलाइट में नहीं ला रहे हैं और ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती है। ये सही समय था जब उन्हें फैंस के बीच और ज्यादा मजबूत बनाया जा सकता था। द गेम ने शायद उनके बारे में सोचना कम कर दिया है। इस वजह से ही फाटू को सही दिशा प्राप्त नहीं हो पा रही है।
#2 WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ दोनों मैचों का खराब अंत
पिछले साल ब्रॉन स्ट्रोमैन की राइवलरी ब्रॉन्सन रीड के साथ रही थी। स्ट्रोमैन की वजह से रीड को बढ़िया फायदा मिला था। रीड एकदम से खतरनाक मॉन्स्टर बनकर सामने आ गए। जेकब फाटू के अभी तक दो मुकाबले स्ट्रोमैन के साथ हुए हैं। दोनों का सही नतीजा नहीं निकला। DQ से इनका अंत हुआ है।
स्ट्रोमैन और फाटू की फ्यूड को ट्रिपल एच ने बेहतर तरीके से बुक करना चाहिए था। अगर स्ट्रोमैन के खिलाफ क्लीन जीत फाटू को मिलती तो फिर उनका दबदबा और बढ़ सकता था। इसका कहीं ना कहीं आगे जाकर बढ़िया फायदा कंपनी और जेकब को मिलता।
#1 WWE में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की कहानी अधर में लटका दी गई है
पिछले महीने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच कई चीजें हुईं। दोनों ने एक-दूसरे पर गलती से अटैक किया। फाटू का गुस्सा सिकोआ के ऊपर देखने को मिला था। तब लगा था कि कहानी मजेदार बनेगी लेकिन अचानक से कंपनी ने अपना रास्ता पलट दिया।
पिछले हफ्ते SmackDown में फाटू की हार हुई और उन्होंने इसके लिए सिकोआ को खूब सुनाया। कंपनी ने फिर इनकी कहानी शुरू कर दी है। एक तरह से कहा जाए तो WWE द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। फाटू को लेकर इस तरह की गलती कंपनी को नहीं करनी चाहिए।