जानिए कौन हैं वो 3 दिग्गज Superstars जिन्हें WWE के मौजूदा भारतीय रेसलर्स हरा चुके हैं

qqdfbynserawefwdq11eQG4WA5HEJRYUKT
इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले सुपरस्टार्स के नाम शामिल हैं

WWE: WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है। साल दर साल WWE का फैनबेस और नए-नए देशों में इसकी पहुंच बढ़ती रही है। जहां तक प्रोमोशन के सबसे बड़े मार्केट्स की बात करें तो उसमें भारत का नाम भी शामिल है और इसी साल हैदराबाद में Superstar Spectacle नाम का इवेंट भी देखने को मिला।

Ad

भारत में WWE के करोड़ों फैंस हैं, जो हर एक शो पर करीब से नजर बनाए रखते हैं। यहां द ग्रेट खली और जिंदर महल जैसे बड़े सुपरस्टार्स भारत का नाम ऊंचा कर चुके हैं और WWE के मौजूदा रोस्टर में भी कई टैलेंटेड भारतीय रेसलर्स काम कर रहे हैं।

वीर और सौरव गुर्जर के रूप में WWE को 2 नए और प्रतिभाशाली भारतीय रेसलर्स भी मिले हैं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 3 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें मौजूदा भारतीय WWE सुपरस्टार्स ने हराया हुआ है।

#) WWE सुपरस्टार रे मिस्टीरियो को हरा चुके हैं वीर महान

youtube-cover
Ad

WWE में 13 जून 2022 को हुए Raw के एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का मुकाबला हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो के खिलाफ हुआ था। इस मैच में रे मिस्टीरियो ने वीर महान को कड़ी टक्कर देने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन अंत में वो भारतीय स्टार के आगे टिक नहीं पाए। वीर महान ने सबमिशन के जरिए WWE दिग्गज को करारी शिकस्त दी। यह वीर महान के WWE में अभी तक के करियर की सबसे बड़ी जीत है। वीर महान ने रे के अलावा उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो को भी शिकस्त दी हुई है।

#) WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा

youtube-cover
Ad

जिंदर महल अकेले भारतीय WWE सुपरस्टार हैं, जिनसे शिंस्के नाकामुरा का मैच हुआ है। ये दोनों पहली बार SummerSlam 2017 में आमने-सामने आए थे, जिसमें महल ने नाकामुरा को हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। इसके अलावा महल ने उसी साल उन्हें Hell in a Cell प्रीमियम लाइव इवेंट में भी हराकर अपने टाइटल का बचाव करने में सफलता पाई थी।

#) पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन 14 बार के WWE चैंपियन हैं और इतिहास के सबसे सफल WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं। आपको याद दिला दें कि Backlash 2017 में ऑर्टन को ही हराकर जिंदर महल अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। उसके बाद उन्होंने उसी साल Money in the Bank और Battleground प्रीमियम लाइव इवेंट में भी द वाइपर को मात देकर अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का सफलतापूर्वक बचाव किया था। इसके अलावा 2018 के एक SmackDown एपिसोड में भी महल ने ऑर्टन को हराया हुआ है।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications