#करियर बर्बाद हो गया: एल्बर्टो डेल रियो
एल्बर्टो डेल रियो एक महान रैसलर हैं जो कभी WWE का हिस्सा हुआ करते थे। उनकी रिंग स्किल और माइक कौशल उन्हें एक बड़ा सुपरस्टार बनाता है। लेकिन WWE में वह खराब बुकिंग का शिकार हुए जिससे उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा।
साल 2012 में एल्बर्टो डेल रियो विलन से फेस के रूप में बदल गए लेकिन फेस के रूप में बदलने के बाद उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली जिसकी फैंस को उम्मीद थी। बेबीफेस के रूप में एल्बर्टो डेल रियो ने कई गलतियां की, हालांकि इसमें कंपनी का भी दोष है।