3 WWE सुपरस्टार्स जिनका विलन बनने के बाद करियर शानदार बन गया

Enter caption

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में नाम बनाना बहुत बड़ी बात है। WWE सबसे बड़ी कंपनी है। और हर कोई यहां परफॉर्म करना चाहता है।रेसलिं की दुनिया में फैंस हील (विलन) और बेबीफेस शब्द को काफी अच्छी तरह से समझते हैं। यहां एक सुपरस्टार या तो हील के रूप में होगा या फिर बेबीफेस के रूप में। किसी भी WWE सुपरस्टार के लिए ये दोनों चीजें काफी महत्वपूर्ण है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो एक बेबीफेस के रूप में सफल ना होकर एक हील के रूप में ज्यादा सफल हुए हैंष वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिनका हील बनने के बाद WWE में करियर बर्बाद हो गया। कुछ सुपरस्टार ऐसे है जिनका हील (विलन) बनने के बाद करियर बन गया।

ये भी पढ़ें-WWE Raw के धमाकेदार एपिसोड के बाद ट्विटर पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आई

द रॉक

The McMahons with The Rock

द रॉक को पूरी दुनिया जानती हैं। पहले WWE में अपार सफलता हासिल की और इसके बाद हॉलीवुड में अपना करियर द रॉक ने बनाया। द रॉक की गिनती WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार और हॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर के रूप में होती है। हालांकि WWE में अपने शुरूआती दिनों में द रॉक को काफी संघर्ष करना पड़ा। कुछ महीनों बाद ही द रॉक हील के रूप में बदल गए। हील बनने के बाद रॉक को काफी फायदा हुआ। फैंस द रॉक को हील के रूप में देखकर काफी खुश थे। हील के रूप में द रॉक के प्रोमो आज भी फैंस को अच्छी तरह से याद हैं। इसके बाद कभी द रॉक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सैथ रॉलिंस

Seth Rollins turning heel

सैथ रॉलिंस साल 2012 में रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ द शील्ड के रूप में नज़र आए थे। द शील्ड इसके बाद काफी फेमस हुई और नए कारनामे इन तीनों ने की। साल 2012 से लेकर 2014 तक द शील्ड का WWE में सबसे ज्यादा दबदबा रहा। 2 जून साल 2014 को सैथ रॉलिंस ने हील टर्न लेते हुए शील्ड के दोनों मेंबर रोमन रेंस और डीन एंब्रोज पर अटैक कर दिया। कई फैंस सैथ के हील टर्न से खुश नहीं थे लेकिन सैथ के हील टर्न लेने से तीनों सुपस्टार्स को काफी फायदा हुआ। यह कहना गलत नहीं होगा कि इन तीनों में सैथ रॉलिंस को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। हील टर्न के बाद सैथ रॉलिंस ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा उन्होंने रेसलमेनिया 31 में मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश कर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को मात दी।

ये भी पढ़ें-3 चीज़ें जो साल 2020 में WWE फैंस को सबसे ज्यादा चौंका सकती है

एजे स्टाइल्स

AJ Styles and The Good Brothers attacked John Cena

एजे स्टाइल्स ने साल 2016 में रॉयल रंबल पीपीवी से WWE में चौंकाने वाला डेब्यू किया था। काफी कम समय में इसके बाद काफी सफलता एजे स्टाइल्स ने WWE में हासिल कर ली है। एजे स्टाइल्स कंपनी में आने के बाद काफी भाग्यशाली रहे क्योंकि कंपनी में आने के 8 महीने बाद ही उन्होंने WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। हालांकि कंपनी में रोमन रेंस के खिलाफ मिली कई हार के बाद एजे स्टाइल्स का करियर अधर में लटक गया। उन्हें एक बड़े पीपीवी में एक बड़ी जीत की जरूरत थी। लेकिन तभी एजे स्टाइल्स मंडे नाइट रॉ के एपिसोड में हील के रूप में बदले और उन्होंने जॉन सीना पर अटैक कर दिया। इस हील टर्न के बाद एजे स्टाइल्स ने काफी कम समय में अपने आप को कवर कर लिया था।

Quick Links