WWE Legends Marriage: WWE में हर साल नए-नए सुपरस्टार्स उभर कर सामने आते रहते हैं और उन्हें मिलने वाली सफलता ही दिग्गज सुपरस्टार होने का दर्जा दिलाती है। इस समय कंपनी में ऐसे रेसलर्स भी काम कर रहे हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और कुछ ऐसे भी हैं जो कई साल पहले शादी के बंधन में बंध चुके हैं।इस समय WWE में रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले, सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज रेसलर्स काम कर रहे हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम 3 मौजूदा WWE दिग्गजों के बारे में आपको बताएंगे कि उन्होंने कब और किससे शादी रचाई थी।#)WWE दिग्गज Seth Rollins View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने साल 2019 की शुरुआत में साथी फीमेल रेसलर बैकी लिंच को डेट करना शुरू किया था। समय बीतने के साथ उनका एक-दूसरे के साथ लगाव बढ़ता रहा और आखिरकार साल 2021 के जून महीने में वो शादी के बंधन में बंधे थे। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने रॉक्स रखा है। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच इस समय WWE के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुपरस्टार्स में से शामिल हैं। WrestleMania XL में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हारने के बाद से सैथ रॉलिंस WWE में दिखाई नहीं दिए हैं, तो दूसरी तरफ बैकी लिंच ने हाल ही में Raw में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच लड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार बैकी ने WWE के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट में आखिरी मैच लड़ लिया है। देखना होगा कि यह दोनों स्टार्स कब वापसी करते हैं। #) पूर्व WWE चैंपियन Brock LesnarRasslin' History 101@WrestlingIsKingBrock Lesnar and Sable make an appearance at a New Japan Pro Wrestling event as guests of Antonio Inoki back on January 4,2005.428Brock Lesnar and Sable make an appearance at a New Japan Pro Wrestling event as guests of Antonio Inoki back on January 4,2005. https://t.co/Ed9BYidRpVब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में WWE के मेन रोस्टर में कदम रखा था। आपको याद दिला दें कि कंपनी में एक साथ काम करते हुए लैसनर और सेबल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 2004 में सेबल ने मार्क मेरो से तलाक लिया और उसके 2 साल बाद ब्रॉक लैसनर से शादी रचाई।ब्रॉक लैसनर का नाम हमेशा इतिहास के सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर्स में गिना जाएगा। उन्हें अपने आक्रामक रेसलिंग स्टाइल और जबरदस्त ताकत के लिए द बीस्ट की संज्ञा दी जाती है। वहीं उनकी पत्नी, सेबल भी विमेंस चैंपियन बनने के अलावा कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा रही हैं। ब्रॉक पिछले साल SummerSlam 2023 के बाद से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं और उनकी वापसी कब होगी इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। #) WWE के सबसे बड़े स्टार Roman ReignsThilothi_MalaRamachandran@thilothi22I'm really great and loved to c this beautiful pair..#ROMAN REIGNS#GALINA BECKER.....299I'm really great and loved to c this beautiful pair..#ROMAN REIGNS#GALINA BECKER..... https://t.co/l121TgcHoJरोमन रेंस की गैलिना बैकर से मुलाकात साल 2005 में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों कई सालों तक साथ रहे और साल 2007 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया। कई साल साथ रहने के बाद आखिरकार 2014 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया।रेंस और गैलिना के घर इसके बाद 2016 और 2020 में जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था। वहीं उनके रेसलिंग करियर की बात करें तो इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। WrestleMania XL में रोमन रेंस की ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप की बादशाहत का अंत कोडी रोड्स ने किया था।