3 रोमांटिक WWE स्टोरीलाइन जो फैंस को पसंद आई और 2 जो पसंद नहीं आई 

सैथ राॅलिंस & बैकी लिंच
सैथ राॅलिंस & बैकी लिंच

4- WWE रोमांटिक एंगल जो फैंस को पसंद नही आई: सैथ रॉलिंंस & बैकी लिंच

Ad
Ad

असल जिंदगी में WWE सुपरस्टार बैकी लिंच और सैथ राॅलिंस की सगाई हो चुकी है और इस जोड़ी ने साल 2019 की गर्मियों तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। हालांकि, अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद ये दोनों सुपरस्टार्स रॉ में टीम बनाकर मिक्स्ड टैग टीम मैचों में लड़ने लगे।

इस दौरान इस जोड़ी ने बैरन काॅर्बिन & लेसी इवांस के साथ फ्यूड किया, हालांकि, फैंस को यह स्टोरीलाइन बिलकुल भी पसंद नही आई। इस स्टोरीलाइन के खत्म होने के बाद बैकी ने खुलासा किया कि वह भी इस स्टोरीलाइन का हिस्सा बनने से खुश नहीं थी।

3- WWE रोमांटिक एंगल जो पसंद आई: ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन

Ad

सैथ रॉलिंस & बैकी लिंच के ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप की ही तरह ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन भी असल जिंदगी में कपल थे। हालांकि, ट्रिपल एच & स्टैफनी मैकमैहन का रोमांटिक एंगल फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

यह रियल लाइफ जोड़ी कई मौकों पर ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में दिख चुकी है, खासकर, साल 2013 में द अथॉरिटी के रूप में काम करते हुए इस जोड़ी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा यह जोड़ी रेसलमेनिया 34 में रोंडा राउजी & कर्ट एंगल के खिलाफ मिक्स्ड टैग टीम मैच भी लड़ चुकी है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications